Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से होशियारपुर में स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम की शुरुआत

स्मार्ट राशन कार्ड से 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा लोगों के लिए वरदान साबित होगा: डा. राज कुमार चब्बेवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Sep 2020

Last updated on: Sep 12, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश में स्मार्ट राशन कार्ड लांच करने के बाद उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज यहां 10 लाभार्थियों को खुद स्मार्ट राशन कार्ड सौंपते हुए जिला होशियारपुर में इस स्कीम की शुरुआत की।स्थानीय जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में रखे समागम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड सौंपते सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लोगों से किया एक और अहम वायदा पूरा कर दिया है जो कि योग्य लाभार्थियों को गेहूं के वितरण के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट राशन कार्ड गेहूं के वितरण के प्रक्रिया में पूर्ण तौर पर पारदर्शिता लाएगा व अब इन कार्डों के माध्यम से लाभार्थी राज्य के किसी भी मंजूरशुदा डिपो से अपना बनता गेहूं प्राप्त कर सकेंगे।उद्योग मंत्री ने बताया कि जिला होशियारपुर में 1,97,771 स्मार्ट राशन कार्ड लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे, जिसके घेरे में इन परिवारों के कुल 7,49,298 सदस्यों को लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 35 हजार से अधिक स्मार्ट राशन कार्ड प्राप्त किए जा चुके हैं व बाकी कार्ड भी जल्द ही प्राप्त कर योग्य लाभार्थियों में वितरित कर दिए जाएंगे।स्मार्ट राशन कार्डों के बारे में जानकारी देते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि इन कार्डों में विशेष तरह की चिप लगी हुई है जो कि डिपो होल्डरों के पास मौजूद ईपोज मशीनों से लिंक की गई है ताकि किसी भी लाभार्थी को गेहूं लेने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के प्रयोग के माध्यम से योग्य लाभार्थी या उसके पारिवारिक सदस्य, जिसका विवरण कार्ड में दर्ज होगा, पंजाब में किसी भी स्थान पर अपना बनता गेहूं प्राप्त कर सकेगा। 

उन्होंने बताया कि यह स्मार्ट राशन सिर्फ प्रमाणित मशीनों पर ही उपयोग किया जा सकेगा।इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने हर योग्य लाभार्थी का कार्ड बनाया है ताकि सरकार की ओर से सस्ते दाम पर दिया जाने वाला गेहूं योग्य लोगों को आसानी से मिल सके। उन्होंने बताया कि पंजाब में इस योजना का लाभ 37 लाख परिवारों के 1.41 करोड़ सदस्यों को पहुंचेगा व स्मार्ट कार्ड की शुरुआत से लाभार्थी को कार्ड के अलावा किसी भी तरह का दस्तावेज डिपो से लेकर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस प्रयास के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को सिर्फ स्मार्ट राशन कार्ड ही नहीं मुहैया करवाए बल्कि प्रति कार्ड धारक का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी करवाया गया है जो कि गरीब वर्ग के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री की ओर से 9 लाख और कार्ड बनाने की घोषणा से जिला होशियारपुर में 14 हजार नए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। डा. राज कुमार ने कहा कि इस फैसले से स्मार्ट कार्ड  बनाने से वंचित रह गए योग्य उम्मीदवार भी अपना कार्ड बनवा सकेंगे।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने समागम के दौरान लाभार्थी अमरीक कौर, नरगिस, नरिंदर कौर, जसप्रीत सिंह, सुरजीत कौर, जीवन कुमारी, कस्तूरी लाल, सीता देवी, सुदेश रानी व सैंचला को स्मार्ट राशन कार्ड सौंपे।इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल, एस.डी.एम. अमित महाजन, कमिश्नर नगर निगम बलबीर राज सिंह, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रजनीश कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Fair Price Shops , FPS , National Food Security Act , NFSA , Smart Ration Card Scheme , Smart Ration Card

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD