Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पटियाला के डिवीजनल कमिश्नर चंद्र गैंद ने बरनाला में लांच की ट्री फॉर गन स्कीम

बरनाला में अब असला लाइसेंस लेने के लिए लगाने होंगे दस पौधे, देखरेख भी करनी होगी, सुबूत के तौर पर दिखानी होगी तस्वीरें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 07 Sep 2020

Last updated on: Sep 07, 2020, 00:00 IST

असला लाइसेंस लेने के लिए  बरनाला जिले के लोगों को अब पौधे लगाने होंगे, साथ ही उनकी देखभार करनी होगी और सुबूत के तौर पर तस्वीरें जिला प्रशासन को सौंपनी होंगी, जिसके बाद ही उनका असला लाइसेंस की फाईल क्लीयर होगी। पटियाला के डिवीजनल कमिश्नर चंद्र गैंद ने सोमवार को ट्री फॉर गन बरनाला में लांच कर दी है, जिसके बाद फिरोजपुर, पटियाला, संगरूर और लुधियाना के बरनाला इस अनोखी व्यवस्था वाला पांचवा जिला बन गया है। स्कीम को लांच करते वक्त डिवीजनल कमिश्नर चंद्र गैंद ने बताया कि इस स्कीम के तहत असला लाइसेंस के आवेदकों को दस व पुराना असला लाइसेंस रिन्यू करवाने वालों को पांच पौधे लगाने होंगे और पौधे लगाते हुए की तस्वीर भी साथ में अटैच करनी होगी। यही नहीं एक महीने बाद दोबारा से इन पौधों की ग्रोथ वाली तस्वीरें अटैच करनी होंगी, तभी किसी आवेदक की फाइल क्लीयर होगी। आवेदकों का डोप टेस्ट, पुलिस वेरिफिकेशन व अन्य कार्रवाई एक महीने बाद दोबारा से पौधों की तस्वीरें देखने के बाद ही करवाई जाएगी।स्कीम की लांचिंग के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में पर्यावरण संकट एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है और भू-जल स्तर नीचे जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए उन्होंने फिरोजपुर जिले से एक छोटी सी शुरूआत की थी, जिसके तहत असला लाइसेंस के लिए दस पौधे और लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए पांच पौधे लगाने की शर्त लगाई गई थी। 

स्कीम की कामयाबी को देखते हुए इसे पटियाला और संगरूर जिले में लांच किया गया है। अब लुधियाना जिले में स्कीम की लांचिंग की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 9500 असला लाइसेंस जारी हो चुके हैं। इसके अलावा हर साल करीब 200 नए असला लाइसेंस जारी होते हैं और 12 हजार से ज्यादा असला लाइसेंस रिन्यू की फाइलें दाखिल होती हैं। इस हिसाब से हर साल जिले में हजारों पौधे लगाए जा सकते हैं, जोकि बरनाला जिले के वन क्षेत्र में बढ़ोतरी की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। अगर ये योजना पूरे राज्य में लागू की जे तो हर साल 2.64 लाख पौधे लगाए जा सकते हैं और कुछ ही सालों में हरियाली के मामले में अप्रत्याशित तौर पर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसी तरह देश के सभी 736 जिलों में यह स्कीम लागू की जाए तो हर साल 1 करोड़ से ज्यादा पौधारोपण हो सकता है।बरनाला के डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप फुल्का ने कहा कि पर्यावरण के लिए डिवीजनल कमिश्नर चंद्र गैंद की यह एक दिलचस्प व प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस स्कीम के क्रियान्वयन को लेकर पूरी संजीदगी व गंभीरता से कार्य करें। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस स्कीम ने फिरोजपुर जिले को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलाई थी और बरनाला में इस स्कीम को बेहद प्रभावशाली तरीके से लागू किया जाएगा।डिविजनल कमिश्नर चंद्र गेंद ने कोरोनावायरस को लेकर बरनाला में किए जा रहे कार्यों विभिन्न विकास की परियोजनाओं जल शक्ति अभियान खेती बड़ी योजनाओं का भी रिव्यू किया।  इस मौके पर आईएएस वरजीत वालिया, एडीसी आदित्य देचलवाल, सहायक कमिश्नर अशोक कुमार व अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Chander Gaind , Patiala Divisional Commissioner , Divisional Commissioner Patiala , Barnala , Tree for Gun , Tej Partap Singh Foolka , DC Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD