Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Barnala Police, Barnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 12:21 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत, राजस्व कार्यालय कट्टू सब-तहसील धनौला, जिला बरनाला में तैनात पटवारी हरमनजीत सिंह को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव कट्टू, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी कृषि योग्य भूमि पर पंजाब ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था और बैंक को अपना सारा कर्ज वापस कर दिया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बैंक का कर्ज चुकाने के बाद आरोपी पटवारी ने इस संबंध में जमीन के रिकॉर्ड में एंट्री करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की। 

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Barnala Police , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD