Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

बरनाला से बंबीहा गैंग के दो गुर्गे छह पिस्तौल समेत गिरफ्तार

हथियारों की खेप बंबीहा गैंग के गुर्गों को दी जानी थी सप्लाई: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Barnala Police, Barnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 16:27 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ), पंजाब ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में दविंदर बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को छह पिस्तौलों समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डी जी को) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह निवासी हनुमानगढ़ टाउन (राजस्थान) और शेखर निवासी कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक PX5 पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल, चार .32 बोर पिस्तौलें और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने उनकी मारुति स्विफ्ट कार (पी बी 01 ए एक्स 0945), जिसका उपयोग वे हथियारों की खेप लेने और पहुंचाने के लिए कर रहे थे, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहे थे और पंजाब में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए बंबीहा गैंग के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है, ताकि इस सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके।

इस ऑरेशन संबंधी जानकारी देते हुए एडीजीपी (ए जी टी एफ) प्रमोद बान ने बताया कि पुलिस टीमों को विशेष मानव स्रोतों और तकनीकी इनपुट्स के जरिए जानकारी मिली थी कि बंबीहा गैंग के हैंडलर राज्य में बड़े अपराधों की साजिश रच रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ पंजाब की टीमों ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया और बरनाला-बठिंडा मुख्य सड़क पर गांव धौला के पास ड्रेन के नजदीक दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन की अगुवाई इंस्पेक्टर विक्रम (ए जी टी एफ ) और इंस्पेक्टर बलजीत सिंह (सी आई ए बरनाला) ने की।

एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उनके खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। बरनाला के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस एस पी) मुहम्मद सरफ़राज़ आलम ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर नंबर 107 दिनांक 11.10.2025 को भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना रुड़ेके कलां, बरनाला में दर्ज की गई है। 

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Barnala Police , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD