Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

वन मंत्री राकेश पठानिया ने वन आधारित उद्योगों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Sep 2020

Last updated on: Sep 04, 2020, 00:00 IST

वन मंत्री राकेश पठानिया ने हिमाचल प्रदेश में वन आधारित उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से वन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने तथा उनकी आजीविका में बढ़ोतरी करने के लिए प्रदेश में बहुउद्देश्यीय गतिविधियां शुरू करने की आवश्यकता है।उन्होंने वन में पाये जाने वाले फूलों, फलों, सूखे मेवों, जड़ी-बूटियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वनों पर आधारित उद्योग और प्रदेश में देवदार ईकाइयां स्थापित करने पर बल दिया।बैठक में चीड़ की पत्तियों को एकत्रित करने और हटाने के लिए नीति और दिशा-निर्देश बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह जानकारी दी गई की विभाग द्वारा देवदार की पत्तियों पर आधारित उद्योगों को स्थापित करने के उद्देश्य से कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 के दौरान हि.प्र. फारेस्ट प्रोड्यूस ट्रांजिट रूल्ज 1978 में किए गए संशोधन के अनुसार चीड़ की पत्तियों को माइनर वन उत्पाद की सूची में शामिल किया गया है और निर्यात परमिट शुल्क 5 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।राकेश पठानिया ने कहा कि उद्योगों और हितधारकों जैसे पंचायत, महिला मंडल, युवक मंडल, गैर सरकारी संगठनों और ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों इत्यादी को चीड़ की पत्तियों को हटाने में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।अतिरिक्त मुख्य सचिव वन संजय गुप्ता, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डा. सविता शर्मा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD