Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रिया के गहरे राज का 2 मोबाइल नंबरों से हुआ खुलासा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Aug 2020

Last updated on: Aug 27, 2020, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की करीबी सहयोगियों के साथ बातचीत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने जांच के रुख को अलग मोड़ दे दिया है।जब सीबीआई की एसआईटी मुंबई पहुंची तो उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रिया चक्रवर्ती और उनके सहयोगियों के डिजिटल फुटप्रिंट्सकी जांच करनी थी। चूंकि घटना जून में हुई थी, इसलिए केंद्रीय एजेंसी को आशंका थी कि किसी भी तरह के सबूत को मिटाने के लिए संदिग्धों द्वारा सभी प्रयास किए गए होंगे।केंद्रीय एजेंसी टीम ने दो मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी जांच की गई। हालांकि उसमें से अधिकांश डेटा पहले ही गायब हो गए थे, इसलिए उन्होंने नंबर से हटाए गए डेटा को फिर से पाने के लिए दोनों फोन नंबर का क्लोन बनाया। उससे मिली जानकारी से सनसनीखेज खुलासे हुए, जिससे मामले में रिया सहित कई खिलाड़ियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।आईएएनएस द्वारा प्राप्त किए गए कुछ आंतरिक दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि एजेंसी ने रिया के कथित बैंक धोखाधड़ी और ड्रग पेडलर्स के साथ संदिग्ध सांठगांठ का पता चलता है।सूत्रों का कहना है कि रिया ने कथित रूप से सुशांत के डेबिट कार्ड का पासवर्ड चुरा लिया था और ऐसा करने के लिए उन्होंने सुशांत के घर के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा की मदद ली थी।गौरतलब है कि 34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून को मुंबई के बांद्रा के फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था और 25 जुलाई को पटना पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में रिया और उनके परिवार को प्रमुख संदिग्ध बताया गया था।सुशांत के निधन के बाद रिया और मिरांडा अपने कामों के लिए दिवंगत अभिनेता के फंड का उपयोग कर रहे थे।

आंतरिक दस्तावेजों में बताया गया है कि, वे (रिया और सैमुअल) करीबी सामंजस्य के साथ काम कर रहे थे और अपने कामों के लिए सुशांत सिंह राजपूत के पैसों का उपयोग कर रहे थे।यह रहस्योद्घाटन इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों द्वारा मिरांडा से पूछताछ के दौरान हुआ।एजेंसियां जांच कर रही हैं कि आखिर रिया ने सुशांत के डेबिट कार्ड का पासवर्ड क्यों चुराया। एजेंसियों ने यह भी जानकारी हासिल की कि रिया ड्रग्स में लिप्त थी और मिरांडा भी उनके साथ करीबी तौर पर शामिल था।ड्रग पेडलर्स के साथ रिया के सांठगांठ का खुलासा होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी इस जांच में शामिल हो गई है। ब्यूरो ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस 6 अगस्त को बिहार सरकार द्वारा सिफारिश के बाद पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेता के पिता द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच की जिम्मेदारी ले ली थी।यह मामला के.के. सिंह की शिकायत के आधार पर रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया था।वहीं ईडी ने पटना पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर 31 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। अभिनेता के पिता ने आरोप लगाया था कि सुशांत के कोटक महिंद्रा के बैंक खाते से अज्ञात बैंक खातों में 15 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया था।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD