Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पाकिस्तान एक क्लब टीम की तरह लग रही है : शोएब अख्तर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौर , 23 Aug 2020

Last updated on: Aug 23, 2020, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है। पाकिस्तान ने साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दो सत्र में नियंत्रण रखा लेकिन इसके बाद मैच उसके हाथ में नहीं रहा और इंग्लैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 583 रनों पर अपनी पारी घोषित कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।इंग्लैंड को यहां तक पहुंचाने में जैक क्रॉले (267) और जोस बटलर (152) के बीच हुई 359 रनों की साझेदारी का अहम योगदान रहा।अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैंने तेज गेंदबाजों का रूख देखा है, उनके अंदर विकेट लेने की भूख होती है। मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान के मौजूदा गेंदबाजों को क्या सिखाया जा रहा है। कोई प्रक्रिया नहीं है, नसीम शाह एक ही जगह लगातार गेंदबाजी करते रहे, कोई धीमी गेंद नहीं, कोई बाउंसर नहीं।"उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि गेंदबाजों में आक्रामकता की कमी क्यों है, हम नेट गेंदबाज नहीं हैं टेस्ट गेंदबाज हैं।"उन्होंने कहा, "हमारे गेंदबाज नहीं समझते कि जब तक आपकी मानसकिता सही नहीं होगी तो सफलता नहीं मिलेगी। पाकिस्तान एक आम टीम लग रही है। वह जिस तरह से खेल रहे हैं हम 2006 के बाद विदेशी जमीन पर अपनी सबसे बड़ी हार के करीब बढ़ते दिख रहे हैं।"अख्तर ने एक ट्वीट करते हुए दिन के अंत में नाइट वॉचमैन को भेजने के बजाए बाबर आजम को भेजने के फैसले पर भी सवाल खड़े किए हैं। जेम्स एंडरस ने बाबर को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दे दिया था।अख्तर ने कहा, "पाकिस्तान टीम का यह घटिया प्रदर्शन है। मुझे काफी उम्मीद थी कि हमारी टीम इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगी। पाकिस्तान एक क्लब टीम की तरह लग रही है। क्रॉले 300 रन की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन वो आउट हो गए।"

 

Tags: Shoaib Akhtar , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD