Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

वारदात के दृश्य को 'रीक्रिएट' करने सुशांत के फ्लैट पहुंची सीबीआई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Aug 2020

Last updated on: Aug 22, 2020, 00:00 IST

 सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही सीबीआई की विशेष जांच दल (एसआईटी) शनिवार को अभिनेता के बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंची, जहां उन्हें 14 जून को फोरेंसिक टीम, उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सहित अन्य लोगों ने मृत पाया था। सूत्रों ने कहा, इससे पहले सीबीआई की एक और टीम ने कूपर हॉस्पिटल व बांद्रा पुलिस स्टेशन का दौरा किया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विभिन्न टीमें अलग-अलग कोण से मामले की छानबीन कर रही है।एसपी नुपूर प्रसाद की नेतृत्व वाली सीबीआई की एसआईटी फॉरेंसिक टीम के साथ बांद्रा में स्थित मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट पहुंची। यहां क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के साथ ही टीम पिठानी, नीरज और सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत से 13 व 14 जून के घटनाओं के संदर्भ में पूछताछ भी करेगी।फोरेंसिक टीम दिवंगत अभिनेता के बांद्रा वाले फ्लैट से सभी साक्ष्य का संग्रह करेगी। एजेंसी के एक सूत्र ने कहा कि विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ फ्लैट और ऑटोप्सी रिपोर्ट की तस्वीरें साझा की जाएंगी।

यह कार्रवाई इसी दिन सीबीआई द्वारा पिठानी और नीरज के बयान दर्ज करने के बाद हुई है। नीरज और पिठानी को आईएएफ के गेस्टहाउस में पूछताछ के लिए लाया गया था, जहां संघीय एजेंसी के अधिकारी ठहरे हुए हैं। शुक्रवार को सीबीआई ने नीरज, सुशांत के हाउस मैनेजर सुमैअल मिरांडा और सावंत से भी पूछताछ की थी।मिरांडा से पांच और नीरज से दस घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। सूत्र ने कहा कि पिठानी से 13 व 14 जून की घटनाओं को क्रमबद्ध ढंग से बताने से संबंधित सवाल पूछे गए और यह भी पूछा गया कि उस वक्त फ्लैट में किन-किन लोगों की मौजूदगी थी।बांद्रा फ्लैट में पिठानी से सीबीआई इस बारे में पूछताछ करेगी : सुशांत के कमरे का लॉक खोलने के लिए किसने चाबी वाले को कॉल किया? बॉडी को किसने नीचे उतारा? पुलिस से किसने सबसे पहले बात की? इत्यादि।इस बीच सीबीआई की एक और टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन में उन पुलिस कर्मियों से बात करने के लिए पहुंची, जो 14 जून को ड्यूटी पर थे और कॉल आने के बाद दिवंगत अभिनेता के फ्लैट का दौरा किया था।एक अलग टीम कूपर हॉस्पिटल पहुंची हुई है, जहां अभिनेता के शव का परीक्षण तीन डॉक्टरों द्वारा किया गया था।

 

Tags: Central Bureau of Investigation , CBI , Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD