Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्र को आरबीआई से लाभांश के रूप में मिलेंगे 57,128 करोड़ रुपये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को वित्तवर्ष 2020 के लिए केंद्र सरकार को 57,128 करोड़ रुपये की अधिशेष (सरप्लस) राशि हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में सेंट्रल बोर्ड की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई 584 वीं बैठक में लिया गया।बैठक में बोर्ड ने मौजूदा आर्थिक स्थिति की समीक्षा की। साथ ही बोर्ड ने वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के साथ ही कोविड-19 महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए आरबीआई द्वारा उठाए गए मौद्रिक, नियामक और अन्य उपायों की भी समीक्षा की।बोर्ड ने वित्तवर्ष 2020 के लिए केंद्र सरकार को 57,128 करोड़ रुपये की अधिशेष राशि हस्तांतरित करने की मंजूरी देने के साथ ही आपात जोखिम भंडार को भी 5.5 प्रतिशत पर बनाए रखने का निर्णय लिया है।पिछले वित्तवर्ष में आरबीआई ने सरकार को 1,76,000 करोड़ रुपये (24.8 अरब डॉलर) लाभांश के भुगतान को मंजूरी दी थी, जिसमें वित्त वर्ष के लिए 1,48,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।बता दें कि बकाया या सरप्लस एक तरह से रिजर्व बैंक का लाभांश होता है। दरअसल, रिजर्व बैंक को सरकारी बॉन्ड, सोना, फॉरेक्स, बॉन्ड ट्रेडिंग के जरिए कमाई होती है। इसी कमाई में से रिजर्व बैंक अपनी जरूरत की रकम रखकर एक हिस्सा अलग करता है। इसी हिस्से को अधिशेष या सरप्लस या लाभांश कहते हैं।

 

Tags: RBI , Mumbai , Reserve Bank of India is India , Shaktikanta Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD