Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से अब तक 7 गर्भवती महिलाओं को ठीक करके भेजा घर

विल अस्पताल फ़िरोज़पुर में गर्भवती महिलाओं की सुविधा और सुरक्षित डिलीवरी के लिए एमरजैंसी लेबर रूम, एमरजैंसी ओटी और ट्रेन्ड स्टाफ की सुविधा उपलब्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 01 Aug 2020

Last updated on: Aug 01, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए मिशन फतेह के अंतर्गत सिविल सर्जन फ़िरोज़पुर डा. जुगल किशोर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग फ़िरोज़पुर ने जहाँ करोना के संक्रमण पर रोक लगाने  के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं गाईनोलोजिस्ट डा. पूजा और डा. रीचा धवन की तरफ से कोविड - महामारी के दौरान करोना महामारी से पीडित गर्भवती महिलाओं का इलाज पूर्ण सुविधाओं  के साथ किया जा रहा है जिससे इन महिलाओं  को किसी तरह की कोई मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।गाईनोलोजिस्ट डा. पूजा और डा. ऋचा  धवन ने  करोना पोजेटिव गर्भवती महिलाओं  की सुरक्षित डिलीवरी और किये गए योग्य प्रबंधों के बारे में बोलते हुए कहा कि ज़िला फ़िरोज़पुर के सिविल अस्पताल में अब तक 14 कोविड -19 पोजेटिव गर्भवती महिलाएं  आईं हैं, जिनमें से 7 गर्भवती महिलाओं को ठीक करके घर भेज दिया गया है। इनको डिस्टचार्ज करने पर कोविड -वार्ड का   फ़ोन नंबर सबंधित मरीज़ को दिया गया है जिससे यदि उनको किसी प्रकार की दिक्कत पेश आए तो वह इस फ़ोन नंबर पर काल कर सकते हैं और अस्पताल आ कर अपना इलाज करवा सकते हैं। उन्होने कहा कि जो 7 गर्भवती महिलाएं अस्पताल में दाखिल हैं, उनमें से 5 गर्भवती महिलाएं डिलीवरी के नज़दीक हैं, इन गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए आईसोलेटेड सुविधा जैसे कि एमरजैंसी लेबर रूम,एमरजैंसी ओटी और ट्रेन्ड स्टाफ की सुविधा तैयार की गई है।

उन्होने कहा कि यदि किसी मरीज़ को डिलीवरी की एमरजैंसी ज़रूरत पड़ती है तो उनके लिए हमारे स्टाफ की ट्रेन्ड टीम 24 घंटे के लिए तैयार  है। यदि कोई आपरेशन की सुविधा की ज़रूरत पड़ती है तो उसके लिए भी पूरे प्रबंध किये गये  है। उन्होने बताया कि सबंधित मरीज़ को अस्पताल में हर सुविधा दी जा रही है, जैसे कि ऐंटीनैटल टैस्ट, ख़ून के टैस्ट, शुगर, यूरीन,काले पीलिया का टैस्ट,अल्ट्रासाउंड की सुविधा फ्री दी जा रही है और रोज़मर्रा की दवाएँ भी फ्री दीं जा रही हैं, जोकि  जँचा और बच्चा दोनों की स्वास्थ्य के लिए लाभदायक  हैं। माँ को पूरी डाइट जैसे कि आइरन, कैल्शियम, प्रोटीन पाउडर आदि दिए जा रहे हैं। बच्चो के जन्म के बाद नवजात शिशू के लिए भी पूरे प्रबंध किये गए हैं, स्पैशल स्टाफ और डाक्टर पूरी तरह तैयार हैं जिससे मरीज़ को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस से पहला मैडीकल सपैसलिस्ट डा. गुरमेज राम गोराया ने बताया कि एस.एम.ओ. इंचार्ज सिविल अस्पताल फिरोज़ुपर डा. प्रदीप महेन्दरा की कोविड टीम करोना के मरीज़ों का इलाज करने और करोना का ख़ात्मा करने के लिए अंथक प्रयास कर रही है। उन्होने बताया कि हमारे पास अब तक 300 के आस-पास करोना के पॉजिटिव मरीज़ दाख़िल हो चुके हैं जिनमे से 100 मरीजों का इलाज चल रहा है और अधिकतर  मरीज़ ठीक हो कर घर जा चुके हैं। इनमें से 3-4 मरीज़ों को नमोनिया था, उनकी आक्सीजन सैचूरेशन कम रही थी जिस को देखते हुए हमारी टीम ने  उनको ठीक करके घर भेजा दिया गया है। उनहोने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए हमें लापरवारी छोड़ कर जागरूक होने की ज़रूरत है। जिस के लिए विभाग की तरफ से जारी निर्देशों को अपनाया  ही बुद्धिमत्ता है, बहुत ज़रूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाओ और बाहर जाने पर सावधानियों का प्रयोग करें । इस अवसर पर सकिन्न स्पैसलिस्ट -कम -नोडल अधिकारी आर.आर.टी डा. नवीन सेठी, डैंटल सपैसलिस्ट डा. पंकज,चैस्ट सपैसलिस्ट डा. सतिन्दर कौर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Health , Ferozpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD