Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सारागढ़ी शहीद ईशर सिंह की याद में बन रहे अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने रखा नींव पत्थर

राज्य के लोगों को सर्वोत्त्म स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध - बलबीर सिंह सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायकोट(लुधियाना) , 31 Jul 2020

Last updated on: Jul 31, 2020, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज रायकोट तहसील के गाँव झोरड़ां में 10 बिस्तरों वाले प्राइमरी हैल्थ सैंटर (पी.एच.सी.) का नींव पत्थर रखा। उन्होंने बताया कि यह हैल्थ सैंटर सारागढ़ी युद्ध के शहीद हवलदार ईशर सिंह की याद में बनाया जा रहा है। यह हैल्थ सैंटर 55 लाख रुपए की लागत के साथ बनाया जायेगा। यह प्राइमरी हैल्थ सैंटर अगले 6महीनों में मुकम्मल तैयार हो जायेगा।इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये स. सिद्धू ने बताया कि यह एक 10 बिस्तरों वाला प्राइमरी हैल्थ सैंटर होगा जिसमें और सहूलतों के इलावा कोल्ड चेन रूम, टीकाकरण कमरा, वार्ड, लेबर रूम और लैबोरटरी आदि की सुविधा होगी।स्वास्थ्य मंत्री ने शहीद हवलदार ईशर सिंह की यादगार की मुरम्मत के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा की।स. सिद्धू ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को सर्वोत्त्म स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया कराने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में और अस्पताल और ट्रौमा सैंटर स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 4000 मैडीकल और पैरा मैडीकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है।स. सिद्धू ने कहा कि कोविड 19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की तरफ से लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति में अग्रणी होकर लड़ रहा है। इसी कारण बाकी राज्यों के मुकाबले पंजाब में पीडि़तों की संख्या बहुत कम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किये गए ‘मिशन फतेह’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ लोगों को कोविड 19 बीमारी का मुकाबला करने के लिए जागरूक करेगा।

पंजाब में जिम्म खोलने संबंधी पूछे गए सवाल सम्बन्धी बलबीर सिद्धू ने कहा पंजाब सरकार ने फि़लहाल इस की इजाज़त नहीं दी है। जिम्म खोलने से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो सकते हैं।फतेहगढ़ साहिब से संसद मैंबर डा. अमर सिंह ने श्री बलबीर सिद्धू का इस प्राइमरी हैल्थ सैंटर का नींव पत्थर रखने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों की काफी देर की माँग पूरी हुई है और उनके लिए लाभप्रद रहेगी। उन्होंने इलाका निवासियों को भरोसा दिलाया कि रायकोट हलके में चल रहे विकास कार्य जल्द ही पूरे किये जाएंगे। इससे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने गाँव में सारागढ़ी युद्ध के शहीद हवलदार ईशर सिंह की यादगार में माथा टेका।इस मौके पर दूसरों के इलावा सीनियर यूथ कांग्रेसी नेता श्री कामिल बोपाराए, सिवल सर्जन डा. राजेस बग्गा, एस.डी.एम रायकोट डा. हिमांशू गुप्ता, एस.एम.ओ सुधार डा. नीना नाकरा, डी.एस.पी सुखनाज सिंह, ऐक्सियन गुरपिन्दर सिंह संधू, डा. गुरप्रीत कौर सिद्धू, तहसीलदार मुखत्यार सिंह, चीफ़ फर्मासिस्ट बूटा सिंह, इंस्पेक्टर स्वर्न सिंह, पलविन्दर सिंह, सरपंच दविन्दर कौर, पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह, पूर्व सरपंच इकबाल सिंह, चेयरमैन ब्लाक कमेटी किरपाल सिंह नत्थोवाल, ओ.एस.डी जगप्रीत सिंह बुट्टर, गुरदेव सिंह नंबरदार, डा. अरुनदीप सिंह, बलजीत सिंह हलवारा, गुरजंट सिंह, महिन्दरपाल सिंह, नरायण दत्त कौसकि, जतिन्दरपाल सिंह ग्रेवाल, जगसीर सिंह, बलजिन्दर सिंह रिम्पा, बंटी अच्चरवाल, रछपाल सिंह फेरूरायी के अलावा अन्य कई आदरणिय उपस्थित थे।राज्य के लोगों को तीसरी स्वास्थ्य संभाल सेवाओं को यकीनी बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी रोग एक्ट 1897 (सीओवीआईडी -19) के अंतर्गत सभी प्राईवेट अस्पतालों / नर्सिंग होम / क्लीनिकों को तीसरे स्तर की देखभाल के लिए निर्देश दिए हैं।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Raikot , Ludhiana , Dr Amar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD