Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

ई-विधान प्रबंधन : विधायकों के पत्रों का स्टेट्स अपडेट करना जरूरी : विपिन सिंह परमार

विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ई-विधान प्रबंधन के सुचारू कार्यान्वयन की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Jul 2020

Last updated on: Jul 21, 2020, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने  कहा कि ई-विधान प्रबंधन व्यवस्था के तहत विधायकों द्वारा भेजे गए सभी पत्रों का  स्टेट्स संबंधित विभागों द्वारा आनलाइन अपडेट करना जरूरी होगा ताकि विधायकों को कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार मंगलवार ने तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ ई-विधान प्रबंधन प्रणाली के सुचारू कार्यान्वयन को लेकर एक विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधायक ई-विधान के माध्यम से अपने विधान सभा क्षेत्रों में नए स्वीकृत कार्य और पहले से चल रहे कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। इससे विधायक अपने विधान सभा क्षेत्र में किसी भी तरह का कार्य की जानकारी रख सकते हैं और किसी भी कार्य के लिए फीड़बैक ले सकते हैं। इससे विधायक अपने क्षेत्र की वास्तविक प्राथमिकताएं तय कर सकते हैं, और सरकार को बजट प्रावधान के लिए उचित सुझाव दे सकते है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के कार्य का डिजिटलीकरण कर दिया गया है और विधानसभा के कार्यों को कागज रहित बनाने की दिशा में पूर्णतया सफलता प्राप्त हुई है। 

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा ई-विधान प्रणाली को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने वाली भारत की प्रथम उच्च-तकनीक युक्त कागज विधान सभा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा द्वारा ई-विधान प्रणाली के माध्यम से सदन, सदन की समितियों, विधान सभा सचिवालय तथा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रबंधन संबंधी कार्यचालन को ऑटोमेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदस्यों को सभी वांछित कागजात उनके टेबल पर, टॅच स्क्रीन पर, मोबाईल ऐप तथा ऑनलाईन उपलब्ध करवाये जाते हैं। सदस्य अपने प्रश्न व सूचनाएं आदि भी ई-विधान वैबसाइट या मोबाइल ऐप या विधान सभा मे स्थापित ई-फैसिलीटेशन केन्द्र में भेज सकते हैं। प्रश्न व सूचनाएं प्राप्त होने के उपरांत आगामी सारी प्रक्रिया भी ऑनलाईन कार्यन्वित होती है। जिसमें विधान सभा सचिवालय द्वारा प्रश्न या सूचनाएं संबंधित विभागो को भेजा जाना और उत्तरों को प्राप्त करना एक अहम प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि सदन की समितियों के कार्यों को भी ई-विधान के अंतर्गत कागज रहित किया गया है जिसमें बैठकों की कार्यसूची और विभागीय उत्तर आदि ऑनलाईन ही उपलब्ध होते हैं।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा की ई-विधान के माध्यम से की गई पहल की राज्य के भीतर और बाहर प्रशंसा हुई है क्योंकि इससे जहां कागज की बचत हो रही है वहीं सत्र के दौरान वाहनों के अनावश्यक चालन पर भी रोक से सरकार का खर्चा कम हुआ है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा द्वारा उठाए गए कदमों से यह स्पष्ट है कि ई-विधान के कार्यान्वयन को जहां हम बहत पहले ही कार्यरूप दे चुके हैं वहीं हमारा मॉडल का अन्य विधान मंडलों के लिए भी अनुकरणीय रहा है। इस अवसर पर विधायक विषाल नैहरिया, उपायुक्त राकेष प्रजापति, एसपी विमुक्त रंजन तथा सभी उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kangra , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD