Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने वकीलों को चैंबर बनाने के लिए बार एसोसिएशन को सौंपी 50 लाख रुपए की ग्रांट

कचहरी काम्पलेक्स में वकीलों के 168 चैंबरों का निर्माण करने में मददगार साबित होगी कैप्टन सरकार की तरफ से जारी की गई ये ग्रांट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 14 Jul 2020

Last updated on: Jul 14, 2020, 00:00 IST

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की तरफ से जिला बार एसोसिएशन को कचहरी काम्पलेक्स में वकीलों के चैंबर बनाने के लिए 50 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा गया। ये ग्रांट वकीलों को 168 चैंबर्स के निर्माण में मददगार साबित होगी। जिला बार एसोसिएशन ने इस ग्रांट को लेकर खुशी जाहिर की है और कहा है कि इससे पहले बार एसोसिएशन के लिए इतना बड़ा कदम किसी ने नहीं उठाया।विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि वकीलों के चैंबर बनाने को लेकर बार एसोसिएशन की तरफ से उन्हें उक्त ग्रांट जारी करवाने के लिए कहा गया था, जिसके बाद वह वित्त मंत्री मनप्रीत बादल से चंडीगढ़ में मिले थे। उनकी तरफ से 50 लाख रुपए की ग्रांट जारी करने का आश्वासन दिया गया था, जोकि अब जारी हो गई है। इस ग्रांट का चैक जिला बार एसोसिएशन के सुपुर्द कर दिया गया है। विधायक पिंकी ने बताया कि उनके पिता शमशेर सिंह खोसा जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं, जिसके चलते उनका बार एसोसिएशन के साथ पुराना नाता है। वह भावनात्मक तौर पर एक पारिवारिक सदस्य के रूप में बार एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए हैं। इसलिए यह उनके लिए बड़ी खुशी का मौका है, क्योंकि वह अपने परिवार के लिए कुछ कर पाए हैं।जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जसदीप सिंह कंबोज ने विधायक पिंकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फिरोजपुर जिला बार एसोसिएशन पंजाब में सबसे पुरानी बार एसोसिएशन में से एक है, जोकि देश के बंटवारे से पहले असतित्व में आ चुकी थी। उन्होंने कहा कि वकीलों के चैंबर बनाने का मुद्दा काफी लंबे समय से चल रहा है लेकिन इस ग्रांट के मिलने से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो पाएगा। एडवोकेट गुलशन मोंगा, एडवोकेट हरीराम चौधरी, एडवोकेट हरीचंद कंबोज, एडवोकेट गुरमीत सिंह, संतपाल सिंह सिद्धू, दलजीत सिंह संधू और राजिंदर कक्कड़ ने इस ग्रांट के लिए विधायक पिंकी का आभार व्यक्त किया है। 

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD