Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

मिशन फतेहः विधायक ने कोरोना वारियर्स से करवाई 3.90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क की शुरूआत

फिरोजपुर के जीरा गेट से मल्लांवाला तक 9 किलोमीटर लंबी सड़क के बनने से लाखों लोगों को होगा फायदा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 08 Jun 2020

Last updated on: Jun 08, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की तरफ से लांच किए गए मिशन फतेह के तहत सोमवार को फिरोजपुर शहरी के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने 3.90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली जीरा गेट से मल्लावालां तक की 9 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य की शुरूआत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली समाज सेवी संस्थाओं से करवाई।विधायक पिंकी ने बताया कि इन संस्थाओं ने कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान अपनी कीमती योगदान देकर हजारों लोगों की सेवा की है और ये हमारे सच्चे कोरोना वारियर्स हैं। इस सड़क का निर्माण कार्य इन संस्थाओं के हाथों करवाना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इन लोगों के सहयोग के बगैर कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में कभी भी फतेह हासिल नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह का मकसद ही इस लड़ाई को फ्रंटलाइन वर्करों से आगे ले जाकर इस लड़ाई में योगदान दे रहे हर व्यक्ति को साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच फिरोजपुर में हर रोज इन समाज सेवी संस्थाओं की तरफ से 30 हजार के करीब लोगों को लंगर खिलाया गया और इसके अलावा हजारों की तादाद में लोगों को रोजाना राशन भी वितरित किया गया। यह मानवता के लिए की गई सबसे बड़ी सेवा है।विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि यह सड़क बनाने के लिए लोगों की एक पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। यह सड़क जीरा गेट से मल्लांवाला तक जाती है और पूरे शहर को सब्जी मंडी और दानामंडी से भी जोड़ती है। इसलिए इस सड़क की अहमियत काफी ज्यादा है। फिरोजपुर शहर से होकर मक्खू तक जाने वाले लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। इस सड़क के बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।इस मौके पर विपुल नारंग, जिम्मी कक्कड़, मितुल भंडारी, दीपक शर्मा, पीडी शर्मा, अशोक गुप्ता, राजू खट्टर, परमजीत अबरोल, डॉ. बेदी, रिशी शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD