Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बंजार की जनता को 75 करोड़ की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार : गोविंद सिंह ठाकुर

विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी कहा मील का पत्थर साबित होंगी योजनाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Jul 2020

Last updated on: Jul 14, 2020, 00:00 IST

वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए 75 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि कोविड 19 के दौरान जहां विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने को लेकर असमंजस था वहीं मुख्यमंत्री ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए विकास को गति देने के लिए वर्चुअल माध्यम को अपनाया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की जनता को मुख्यमंत्री कई योजनाएं इस माध्यम से समर्पित कर चुके हैं। इसी कड़ी में बंजार की जनता के लिए भी आज करीब 75 करोड़ की लागत वाली अनेक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए हैं। उन्होंने इसको लेकर जहां मुख्मयंत्री का तहे दिल से आभार जताया वहीं स्थानीय जनता को भी बधाई दी।इस दौरान गोविंद ठाकुर ने कहा कि बंजार क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और इस क्षेत्र को मनाली की तर्ज पर विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लारजी बांध में जल क्रीड़ा आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि इससे पर्यटन से संबधित गतिविधियां बढ़ेंगी। इसी तरह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, ईको टूरिज्म सहित इलाके में अन्य पर्यटन गतिविधियों को गति देने के लिए प्रयास किए जाएंगे।बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विभिन्न परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी, जिसे आज मुख्मयत्री ने मूर्त रूप दिया है। इन परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि इन योजनाओं पर गति के साथ काम करे ताकि लोगों को परियोजनाओं का लाभ मिल सकें।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र के लिए 10 से 15 परियोजनाओं की उन्होंने डीपीआर तैयार करवाई है और जल्द ही मुख्यमंत्री से स्वीकृत करवाई जाएंगी।उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि पिछले कई वर्षों से उपेक्षित रहा है और जैसे ही प्रदेश में भाजपा सरकार ने बागडोर संभाली तो यहां करोड़ों की परियोजनाओं पर कार्य शुरु हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की इस विधानसभा क्षेत्र पर विशेष कृपा दृष्टि रही है और अभी तक डीएसपी कार्यालय, आईपीएच डिवीजन, फायर स्टेशन सहित दर्जनों अन्य सौगातें इलाकों को दी हैं और ये सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम के मौके पर कहा कि जीभी से सरठी, गुशैणी से नाहीनाल, न्यूल से छौहारा सड़कें लोगों की मुख्य मांगों में शामिल हैं और जल्द ही इनकी औपचारिकताओं को पूरा कर कार्य शुरु कर दिया जाएगा।विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में बंजार विधानसभा क्षेत्र के  करीब दर्जन भर जगहों पर भी लोगों को भी सीधे तौर पर जोड़ा गया था। इस प्रकार हजारों लोगों ने सामाजिक दूरी की पालना करते हुए कार्यक्रम को लाइव देखा।बंजार के अंवेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा, पंचायत समिती अध्यक्ष हेत राम, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन, मंडलाध्यक्ष बलदेव महंत, राज्य कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल सहित विभिन्न पचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बंजार क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD