पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने विभाग के अधिकारियों को पर्यटन से सम्बन्धित सभी प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करने के लिए हिदायत दी है। प्रमुख सचिव हुसन लाल, आईएएस और डायरैक्टर (पर्यटन और सांस्कृतिक मामले) श्रीमती कंवलप्रीत कौर बराड़ ने आज यहाँ सम्बन्धित अधिकारियों से सभी कार्यों को निश्चित समय के अनुसार पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक की।मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने मोहिन्द्रा कोठी, पटियाला में 8.95 करोड़ रुपए की लागत से आईडीआईपीटी प्रोजैक्ट के अंतर्गत विकसित किये जा रही मैडल गैलरी और कॉइन म्यूजियम, किला मुबारक पटियाला में 7.50 करोड़ रुपए की लागत से रामबाग के संरक्षण और किला मुबारक पटियाला में 9.00 करोड़ रुपए की लागत से मोती महल के संरक्षण के कार्यों का जायजा लिया।मीटिंग के दौरान विभाग के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल को जानकारी मिली कि ठेकेदारों द्वारा मौके पर तैनात लेबर बहुत कम है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि कार्यस्थल पर और ज्यादा स्रोत और लेबर तैनात की जाये और सारा काम इस साल सितम्बर के अंत तक पूरा करने को यकीनी बनाया जाये।इस मौके पर सरहिन्द-मोरिंडा रोड पर शेर शाह सूरी चौक, गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप के नजदीक रोड, शहीद उधम सिंह जी की समाधी और दीवान टोडर मल की जहाज हवेली में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास, डेरा मीर मियां मकबरा और मकबरा सदना कसाई के सौंदर्यीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की गई। फतेहगढ़ साहिब में 14.20 करोड़ रुपए की लागत वाला यह कार्य पंजाब विरासत और पर्यटन प्रोत्साहन बोर्ड (पी.एच.टी.बी.) द्वारा किया जा रहा है।