Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

सलाहकार राजीव राय भटनागर ने आरएंडबी, जल शक्ति विभाग के कार्यो का जायजा लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 06 Jul 2020

Last updated on: Jul 06, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने सिविल सचिवालय में आयोजित बैठक में आरएंडबी और जल शक्ति विभाग के कार्यो का जायजा लिया।सलाहकार ने आरएंडबी विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को कोविड-19 के दौरान हुए नुकसान को पूरा करने के लिए विभाग के निर्माणाधीन निर्माण कार्यों में अत्याधिक तेजी लाने को कहा। उन्होंने सडकों पर ब्लैकटॉपिंग कार्य हेतु पुछताछ करते हुए कहा कि 170 किलोमीटर से भी अधिक सडकें गत माह ब्लैकटॉपिंग से पूरी कर दी गई हैं अतिरिक्त कश्मीर घाटी में गड्ढों और अन्य पैचवर्क की मरम्मत का काम जोरों पर है।सलाहकार ने कार्यकारियों को ब्लैकटॉपिंग मैटिरियल मे गुणवत्ता के निर्देष दिये तथा निरंतर कार्यान्वयन निर्माणाधीन कार्यों को चैक करने पर जोर दिया।चीफ इंजीनियर आरएंडबी कश्मीर सैमी आरिफ ने सलाहकार को जानकारी देते हुए कहा कि मैटिरियल की गुणवत्ता पर कंट्रोल के लिए एक टीम तैयार की गई है जोकि ब्लैकटॉपिंग सामग्री का निरीक्षण करती रहेगी।चीफ इंजीनियर ने बैठक में लगभग 90 साइटों से भी अधिक कष्मीर घाटी में ब्लैकटॉपिंग के कायों के चलने की जानकारी दी। अतिरिक्त कोविड इंफेक्षन का भी निरीक्षण किया जा रहा है।सलाहकार ने अधिकारियों को हर कीमत पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देष दिये और समयानुसार उसे पूरा करने को कहा। सलाहकार ने पीएचई विभाग में चल रहे कार्यो  का आकलन करने हेतु समीक्षा की।बैठक में मुख्य अभियंता, पीएचई कश्मीर और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में सलाहकार ने कहा कि पानी एक महत्वपूर्ण जरूरत है जोकि गर्मी के मौसम में जनता की अधिकतर जरूरत बनी रहेगी। जिसे पूरा करने के लिए सभी संभव कदम उठाये जाने चाहिए। सलाहकार को बताया गया कि झेलम की वहन क्षमता 32000 क्यूसेक से बढ़ाकर 42000 क्यूसेक कर दी गई है और अगले साल इसे 60000 क्यूसेक तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।सलाहकार भटनागर ने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा और स्थिरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, इसके अतिरिक्त ऑफ टेक पॉइंट्स को ठीक से प्रबंधित किया जाना चाहिए।सलाहकार ने संबंधित अधिकारियों को आगे सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि वे जनता के लिए जल्द से जल्द चालू हो सकें।

 

Tags: Rajiv Rai Bhatnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD