Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मिशन फतेह : सहकारी सभाओं ने चलाया जागरुकता अभियान

सहकारिता विभाग की 286 कृषि सहकारी सभाओं ने मास्क, सैनेटाइजर व पैंफलेट बांट कर लोगों को किया जागरुक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Jul 2020

Last updated on: Jul 05, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब सरकार की ओर से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत आज सहकारी सभाओं की ओर से गांवों में घर-घर जागरुकता फैलाई गई। सोसायटियों की ओर से जागरुकता की कमान संभालते हुए लोगों को  सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा मास्क व बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया हैं, इसके अलावा नि:शुल्क मास्क व जागरुकता पैंफलेट भी वितरित किए गए।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में काम कर रही 286 कृषि सहकारी सभाओं के कर्मचारियों व सदस्यों की ओर से मिशन फतेह जागरुकता अभियान के अंतर्गत लोगों को मास्क व सैनेटाइजर भी वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिले में काम कर रही दूध उत्पादक सहकारी सभाओं की ओर से दूध एकत्र करते समय मिशन फतेह संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ पैंफलेट भी बांटे गए। इन सभाओं के सदस्यों को मास्क व दस्ताने पहन कर सामाजिक दूरी बनाते हुए दूध एकत्र करने संबंधी भी जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं की ओर से कोरोना वायरस के खात्मे के लिए शुरुआती दौर से ही प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग विभागों की ओर से मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता फैला कर एक जन लहर पैदा कर दी गई है।

अपनीत रियात ने कहा कि कोरोना पर फतेह अमल के साथ ही पाई जा सकती है, इस लिए मिशन फतेह के अंतर्गत सामाजिक दूरी, मास्क, हाथ धोने जैसी सावधानियों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना समय की मुख्य जरुरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य को कोविड-19 से मुक्त करने के लिए चलाए गए जन जागरुकता अभियान मिशन फतेह के अंतर्गत जिले में जमीनी स्तर पर गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत जिला वासियों की एकजुटता के कारण पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी।डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं होशियारपुर श्री उमेश वर्मा ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात के नेतृत्व में सहकारी सभाएं मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुकता फैलाने में अहम भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के इस जागरुकता अभियान में विभिन्न सोसायटियों से जुड़े लोगों के अलावा विभाग के 165 कर्मचारियों की ओर से घर-घर जाकर गांव वासियों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए सावधानियां अपनाने के बारे में जागरुक किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान जहां स्वामी अनंदानंद सैल्फ हैल्प ग्रुप गांव हरदोखानपुर ने लोगों को मास्क वितरित किए वहीं उन्नति सहकारी मार्किटिंग सभा तलवाड़ा की ओर से भी लोगों को मास्क व सैनेटाइजर वितरित किए गए। इसके अलावा उन्नति सभा की ओर से लोगों को नि:शुल्क तुलसी अमृत भी दिया जा गया जो कि हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD