Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नशाखोरी के विरूद्ध अभियान में गैर सरकारी संगठनों को भी शामिल करें : बंडारू दत्तात्रेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jun 2020

Last updated on: Jun 26, 2020, 00:00 IST

नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पुलिस, शिक्षा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ड्रग खतरे से निपटने वाले सभी लाइन विभागों को एकीकृत दृष्टिकोण अपनाकर समस्या के वास्तविक समाधान के लिए समन्वय स्थापित कर काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों की लत एक गंभीर समस्या है और केवल सरकारी तंत्र ही इस समस्या का समाधान नहीं कर सकता, हमें खतरे को रोकने के लिए गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक संगठनों को भी इस अभियान में शामिल करना चाहिए।पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों की लत और नशीली दवाओं की तस्करी की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पावर-प्वाइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ इस दिशा में कार्य कर रहा है तथा वर्ष 2020 के दौरान नशीली दवाओं के खतरे से अवगत करवाने के लिए 1446 पंचायतों में लगभग 20,722 लोगों से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान 310 स्कूलों और 83 कालेजों और लगभग 45,277 छात्रों को इस जागरूकता अभियान से जोड़ा गया है।निदेशक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता हंस राज, और निदेशक उच्च शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा ने भी राज्यपाल को इस संबंध में विभागों की गतिविधियों से अवगत कराया।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, एडीजीपी अशोक तिवारी और डीआईजी रामेश्वर ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD