Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत 2018-2020 दौरान 13 बार फलों और सब्जी मंडियों की जांच की- काहन सिंह पन्नू

कुल 1184.98 क्विंटल गैर मानक फल और सब्जियाँ नष्ट करवाई गईं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2020

Last updated on: Jun 26, 2020, 00:00 IST

मीशन तंदुरुस्त पंजाब, राज्य के लोगों के बढिय़ा स्वास्थ्य को यकीनी बनाने के लिए साल 2018 में शुरू किया गया था। इसी लक्ष्य को मुख्य रखते हुए लोगों को मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने को यकीनी बनाने हेतु साल 2018 से लेकर अब तक 13 बार राज्यभर में फलों और सब्जियों की चैकिंग की गई है और कुल 1184.98 क्विंटल गैर मानक फल और सब्जियाँ नष्ट की गई हैं। यह जानकारी मीशन तंदुरुस्त पंजाब के मीशन डायरैक्टर श्री काहन सिंह पन्नू ने बीती शाम फलों और सब्जी मंडियों कि की गई अचानक चैकिंग के अवसर पर दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद भी चैकिंग के काम में कोई भी ढील नहीं आने दी गई।बताने योग्य है कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत गुरूवार, 25 जून को पंजाब की प्रमुख 72 फल और सब्जी मंडियों की डिवीजन स्तर, जिला स्तर और सचिव मार्केट कमेटी के स्तर की बनाईं गई टीमों, जिसमें स्वास्थ्य विभाग और बागवानी विभाग के अधिकारी भी शामल थे, द्वारा गुरूवार देर शाम को अचानक चैकिंग की गई और फल, सब्जियों की अवैज्ञानिक तरीके से पकाने, संभाल और न खानेयोग्य फल सब्जियों सम्बन्धी जांच की गई।

 इसके अलावा मंडियों में प्लास्टिक के लिफाफे पकड़े गए जिनको मौके पर जब्त किया गया। चैकिंग टीमों द्वारा मौके पर किसानों को प्लास्टिक के लिफाफे न बरतने के लिए जागरूक किया गया और आढ़तियों को प्लास्टिक के लिफाफे न बरतने के लिए नोटिस जारी किये गए।जांच के दौरान 66.22 क्विंटल फल और सब्जियों, जोकि खाने योग्य नहीं थे, को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसमें मुख्य तौर पर होशियारपुर में 1.52 क्विंटल आम, टमाटर और लीची, गढ़शकर में 1.80 क्विंटल आलू और अंगूर, रूपनगर में 5.50 क्विंटल फल सब्जियों, श्री आनंदपुर साहिब में 5.20 क्विंटल टमाटर आम, लुधियाना में 5.97 क्विंटल फल सब्जियों, जगरावां में 1.35 क्विंटल फल सब्जियों, बटाला में 1.88 क्विंटल फल सब्जियों, पठानकोट में 2.40 क्विंटल फल सब्जियों, गुरदासपुर में 1.25 क्विंटल फल, राजपुरा में 2.22 क्विंटल सब्जियों, पटियाला में 4.15 क्विंटल फल सब्जियों, पातड़ां में 2.50 क्विंटल फल सब्जियों, नाभा में 1.08 क्विंटल फल सब्जियों, समाना में 1.58 क्विंटल फल सब्जियों, बरनाला में 2.50 क्विंटल फल सब्जियों, सरहिन्द में 2.00 क्विंटल आम, बठिंडा में 3.80 क्विंटल फल सब्जियों, फरीदकोट में 2.00 क्विंटल फल सब्जियों और मानसा में 4.00 क्विंटल फल सब्जियों को नष्ट करवाया गया।इसके अलावा बठिंडा फलमंडी बंद थी। परंतु रिटेल मंडी में रेहड़ी वालों से 3 क्विंटल आम अवैज्ञानिक तरीके (कैल्शियम कार्बाइड) के साथ पकाऐ गए थे। आम नष्ट करवाकर 2 रेहडिय़ां कब्जे में ली गईं।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD