Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोरोना के खिलाफ जंग में रैजीडेंट वैलफेयर कमेटियां व शहर वासी मैदान में उतरे

समाज सेवी संस्थाओं व विभागों ने मिशन फतेह के अंतर्गत पैदा की जन लहर : डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Jun 2020

Last updated on: Jun 21, 2020, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब सरकार की ओर से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत आज रैजीडेंट वैलफेयर कमेटियों व शहर वासियों ने जागरुकता की कमान संभालते हुए सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा मास्क व बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाने के लिए जिला वासियों को जागरुक किया। इसके अलावा नि:शुल्क मास्क व जागरुकता पैंफलेट भी वितरित किए गए।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने प्रशंसा करते हुए कहा कि उक्त कमेटियों के अलावा गैर सरकारी समाज सेवी संस्थाओं व अलग-अलह विभागों की ओर से मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता फैला कर एक जन लहर पैदा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना पर फतेह अमल के साथ ही पाई जा सकती है, इस लिए मिशन फतेह के अंतर्गत सामाजिक दूरी, मास्क, हाथ धोने जैसी सावधानियों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना समय की मुख्य जरुरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य को कोविड-19 से मुक्त करने के लिए चलाए गए जन जागरुकता अभियान मिशन फतेह के अंतर्गत जिले में जमीनी स्तर पर गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जिसके अंतर्गत ही आज कमिश्नर नगर निगम श्री बलबीर राज सिंह के नेतृत्व में रैजीडेंट वैलफेयर कमेटियों व शहर वासियों की ओर से बैज लगाकर कोरोना योद्धाओं की भूमिका निभाई गई।

अपनीत रियात ने बताया कि बीते दिन जहां जिला पुलिस व अलग-अलग गैर सरकारी समाज सेवी संस्थाओं की ओर से प्रशंसनीय कार्य करते हुए एक बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान शुरु किया गया था, वहीं प्रचार वाहनों, गांवों के सरपंचों व आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से भी कोरोना योद्धाओं की भूमिका निभाते हुए मिशन फतेह का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कोवा एप पर मिशन फतेह योद्धाओं की अंको के आधार पर चुनाव किया जाना है, इस लिए मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए कोवा एप डाउनलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि चुने गए मिशन फतेह योद्धाओं को स्पैशल टी-हस्ताक्षरित र्सिर्टफिकेट सौंपे जाएंगे।कमिश्नर नगर निगम श्री बलबीर राज सिंह ने कहा कि जिला वासियों को सुरक्षित रखने के लिए जहां नगर निगम की ओर से सफाई प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे हैं, वहीं शहर वासियों के सहयोग से रैंजीडेंट वैलफेयर कमेटियों की ओर से मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता भी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज नि:शुल्क मास्क वितरिण के अलावा जागरुकता पैंफलेट भी बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कमेटियों की ओर से 22 जून को भी मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सावधानियां अपनाने का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक की तरह ही घर से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इसके अलावा सामाजिक दूरी व समय-समय पर हाथों को धोने जैसी सावधानियां अपनाने से कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत जिला वासियों की एकजुटता के कारण पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी।

 

Tags: Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD