Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

जिलाधीश ने 'मिशन फतेह' के अंतर्गत जागरूकता अभियान के दूसरे पढाव को दी हरी झंडी

लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के बारे में किया जाये जागरूक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 18 Jun 2020

Last updated on: Jun 18, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर जालंधर घनश्याम थोरी ने आज'मिशन फतेह'के अंतर्गत कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान के दूसरे पढाव की शुरुआत की।डिप्टी कमिशनर जिनके साथ पुढढा अधिकारी नवनीत कौर बल्ल भी मौजूद थे,ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से 1 जून से शुरू की गई मुहिम के तौर पर स्थानीय सर्कट हाऊस से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दे कर रवाना किया।उन्होनें बताया कि जागरूकता मुहिम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत यह वाहन जिले के हर गाँव, शहर में जा कर लोगों को जागरूक करेगें। उन्होनें कहा कि इस मुहिम दौरान लोगों को कोरोना वायरस के खतरे और इससे बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष ध्यान दिया जायेगा जो कि इस वायरस से बचने का एक मात्र रास्ता है।डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इससे पहले इस हफ़्ते जागरूकता मुहिम के तौर पर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया है और 16 और 17 जून को आंगनवाड़ी वरकरों और सरपंचों की तरफ से घर -घर जा कर लोगों को जागरूक किया गया है। श्री थोरी ने बताया कि इसी तरह 19 जून को एन.जी.ओज़ की तरफ से घर -घर जा कर लोगों को इस अभियान के बारे में अवगत करवाया जायेगा और 20 जून को पुलिस विभाग की तरफ से लोगों की जागरूकता के लिए अभियान शुरू किया जायेगा।डिप्टी कमिशनर ने यह भी बताया कि 21 जून को रैज़ीडैंट भलाई समितियाँ और दूसरे नागरिकों की तरफ से जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा। इस नेक काम के लिए लोगों को पूर्ण सहयोग देने की अपील करते हुए उन्होनें कहा कि कोरोना वायरस ख़िलाफ़ जंग को सामाजिक दूरी की पालना के नियमों को अपनी ज़िंदगी का अटूट अंग बना कर ही जीता जा सकता है। श्री थोरी ने लोगों को कहा कि अपने घरों में रहने, बाहर जाने के समय मास्क पहनने, साबुन और सैनीटाईज़र के साथ हाथ धोने और अन्य ज़रूरी सावधानियॉ अपनाने की बात कही।डिप्टी कमिशनर की तरफ से ख़ास तौर पर के.सी.एस.ए.डी.लाईटस के मालिक राजीव गुप्ता का इस नेक काम में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया गया। उन्होनें बताया कि श्री गुप्ता की तरफ से कोविड-19 के बारे में जागरूकता के लिए विशेष तौर पर तैयार किये गए वाहन जिस पर आडियो सिस्टम लगा हुआ है उपलब्ध करवाए गए हैं।इस अवसर पर जिला गाइडैंस काउंसलर सुरजीत लाल, जगदीश कुमार, अशोक सहोता, दर्शन सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD