Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिश्नर ने स्पैशल ओलंपिक्स तैराक भाविक अटवाल को किया सम्मानित

कहा - दृढ़ इरादे और हिम्मत के सामने कोई रुकावट बड़ी नहीं होती

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 10:55 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज शहर के रहने वाले स्पैशल ओलंपिक्स तैराक भाविक अटवाल को उसकी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की शानदार खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। डिप्टी कमिश्नर ने इस होनहार तैराक की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाविक जैसे खिलाड़ी अपनी मेहनत और हौसले के कारण पूरे समाज के लिए मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतिभावान तैराक ने यह साबित किया है कि दृढ़ इरादे और हिम्मत के सामने कोई रुकावट बड़ी नहीं होती।

उन्होंने कहा कि भाविक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से न केवल अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य विशेष बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने भाविक के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का समर्पण, मनोबल निरंतर सहयोग की अहम भूमिका होती है।भाविक अटवाल ने स्पैशल ओलंपिक्स स्विमिंग नेशनल्स-2024 (,मंडियां कर्नाटक) में 25 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक और 25×4 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीता। 

इससे पहले उसने स्पैशल ओलंपिक्स भारत नेशनल चैंपियनशिप-2016 (मुंबई) में 25 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक और स्पैशल ओलंपिक्स पंजाब-2017 (पटियाला) में 25 मीटर तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल में दो रजत पदक जीते थे।हाल ही में भाविक ने एक अन्य तैराकी मुकाबले में 25 मीटर और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी शानदार प्रतिभा का फिर से सबूत दिया है। इसके अलावा, पंजाब सरकार ने उसकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों को मान्यता देते हुए हाल ही में 1.35 लाख रुपये खेल प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किए है।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला स्पैशल ओलंपिक्स एसोसिएशन, जालंधर द्वारा किए जा रहे उपक्रमों की भी प्रशंसा की और जिला प्रशासन की ओर से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला स्पैशल ओलंपिक्स एसोसिएशन, जालंधर के अध्यक्ष राजीव दिवेदी, सचिव पूनम, भाविक अटवाल के पिता विक्रम अटवाल, माता साक्षी अटवाल, भाई सौरव अटवाल और एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD