Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर दिया जोर

विभिन्न विभागों द्वारा नशे के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों का लिया जायजा

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 13:06 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने आज नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ मुहिम को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत तथा प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर सहित विभिन्न विभागों द्वारा नशों के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों का जायजा लिया। 

उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसकी नियमित समीक्षा पर जोर दिया, ताकि नशे के खिलाफ चल रही गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा सके और आवश्यक सुधार किए जा सकें।  इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस भी मौजूद थे।

पंजाब सरकार द्वारा नशे के पूर्ण खात्मे की वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री वालिया ने कहा कि इस समस्या को जिले से जड़ से खत्म करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के साथ-साथ गांवों और शहरों में जागरूकता मुहिम में भी तेजी लाई जाए, ताकि लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके। 

उन्होंने जिले में चल रहे ओट क्लीनिकों, नशा छुड़ाने के केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि नशे से संबंधित गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ मुहिम को और मजबूती तथा तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक के दौरान नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने सुझाव भी साझा किए। बैठक में नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा इंचार्ज अतिन अग्निहोत्री, विभिन्न विभागों के अधिकारी, नशा मुक्ति मोर्चा के जिला इंचार्ज (शहरी) शैंकी भगत, नशा मुक्ति मोर्चा के जिला इंचार्ज (देहाती) अजय भील और हलका कोऑर्डिनेटर भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD