Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

मिशन फतेह के अंतर्गत होशियारपुर जिले में जगाई जा रही है जागरुकता की अलख

डिप्टी कमिश्नर ने जागरुकता बैनर किया रिलीज

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Jun 2020

Last updated on: Jun 18, 2020, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिला होशियारपुर में जागरुकता की अलख जगाई जा रही है, जिसके अंतर्गत आज 41 प्रचार वाहनों ने गांवों व शहरों में कोरोना से सावधानी अपनाने का संदेश घर-घर पहुंचाया। इसके अलावा आज डिप्टी कमिश्नरअपनीत रियात की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला खेल विभाग की ओर से तैयार किया गया जागरुकता बैनर भी रिलीज किया गया। जागरुकता बैनर रिलीज करने के दौरान जिला खेल अधिकारी श्री अनूप कुमार भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश को कोविड-19 से मुक्त करने के लिए चलाए गए जागरुकता अभियान मिशन फतेह के अंतर्गत जिले में जमीनी गतिविधियां सप्ताह 21 जून तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ही आज एस.डी.एम्ज के नेतृत्व में प्रचार वाहनों के माध्यम से जागरुकता फैलाई गई। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जागरुकता पैंफलेट भी बांटे गए।अपनीत रियात ने बताया कि बीते दिन जहां जिला विकास व पंचायत विभाग के नेतृत्व में गांवों के सरपंचों की ओर से कोरोना योद्धाओं के बैज लगाकर गांव वासियों को घर-घर जाकर जागरुक किया गया, वहीं आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से मिशन फतेह का संदेश घर-घर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जिले की एन.जी.ओज की ओर से बैज लगाकर अपने-अपने इलाकों में ऐसी जागरुक गतिविधियां 19 जून को की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की ओर से बैज लगाकर लोगों को कोविड-19 के प्रति सावधान करने की गतिविधि का दिन 20 जून तय किया गया है, जबकि नगर निगम की ओर से रैजीडेंट वेलफेयर कमेटियों व शहरियों के माध्यम से जागरुकता अभियान 21 जून को चलाया जाएगा।डिप्टी कमिश्नर ने मिशन फतेह के अंतर्गत और जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कोवा एप पर कोविड की सावधानियों के अंतर्गत अपनी फोटो अपलोड करने वाले व्यक्तियों, संस्था का चुनाव प्रदेश स्तर पर किया जाएगा, जिसकी सूचि जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, ताकि उनकी बैज व टी-शर्ट के माध्यम से हौंसला आफजाई की जा सके। उन्होंने बताया कि कोवा एप के माध्यम से मिशन फतेह योद्धाओं का चुनाव होगा। इस मुकाबले में भाग लेने के लिए लोग कोवा एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत जिला वासियों की एकजुटता के कारण पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह ही घर से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि मास्क, सामाजिक दूरी व समय-समय पर हाथों को धोने जैसी सावधानियां अपनाने से कोरोना से बचा जा सकता है।

                      

 

Tags: DC Hoshiarpur , Mission Fateh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD