Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गोविंद सिंह ठाकुर ने कोरोना काल में कुल्लूवासियों के सहयोग के लिए जताया आभार

वीडियो कान्फ्रेंसिंग से किया सम्बोधित, जुड़े 300 लोग

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Jun 2020

Last updated on: Jun 14, 2020, 00:00 IST

वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी ने विश्वभर के देशों को झकझोर कर रख दिया है और इससे हमारा देश व प्रदेश भी अछूता नहीं रहा। संकट के इस दौर में कुल्लूवासियों ने जिस सकारात्मकता के साथ प्रत्येक क्षेत्र में अपना समर्थन दिया है, उसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। मंत्री रविवार को परिधि गृह कुल्लू से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कुल्लू भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा आम लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 300 से ज्यादा लोग वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े।गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए गत 25 मार्च से चार बार लाकडाउन चला जबकि पांचवी बार अनेक रियायतें प्रदान करते हुए अनलाक-1.0 की शुरूआत की गई। इस दौरान भजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस मानवीयता के साथ और जिम्मेवारी के साथ जरूरतमंदों को राशन, फेस कवर तथा अन्य प्रकार की सहायता प्रदान की, वह सराहनीय है। कोरोना से अनेक प्रकार की चुनौतियां उत्पन्न हुई हैं, लेकिन इन्हें अवसरों में बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस दूरदर्शिता के साथ नीतियां बनाई और लघु, मध्यम उद्योगों सहित किसानों के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की, इसके दूरगामी परिणाम सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हुआ है। वर्ष 2014 से लेकर अभी तक देश में बड़े और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। इनमें धारा 370 तथा 35-ए को समाप्त करना, तीन तलाक को समाप्त करना, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, नागरिकता संशोधन कानून मुख्य रूप से ऐसे निर्णय हैं, जिनसे प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पूरी दुनिया में बढ़ी है। दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। 

केन्द्र में बैठे सशक्त नेतृत्व के कार्यकाल को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हिमाचल प्रदेश को 30 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गरीबों, जरूरतमंदों, किसानों व बागवानों तथा बाहरी प्रदेशों में फंसे नागरिकों के प्रति इस दौरान जिस संजीदगी के साथ काम किया है, उसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई है। वर्तमान सरकार का अभी अढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है, लेकिन कोरोना जैसा महासंकट इससे पहले कभी भी देश और प्रदेश के इतिहास में नहीं आया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सूझबूझ के साथ नीतियां बनाई और जमीन पर उतारने के लिए स्वयं दिन-रात डटे हैं। बाहरी प्रदेशों में फंसे प्रदेश के 1.95 लाख लोगों को घर पहुंचाने का बड़ा कार्य किया है।वन मंत्री ने कहा कि कांगे्रस ने कोरोना संकट के दौरान भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से परहेज नहीं किया। कांगे्रस के लोग संकट की इस घड़ी में कहीं नजर नहीं आए और केवल घर बैठकर बयानबाजी करते रहे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश पर संकट के दौरान राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यह दुखद है कि कुछ लोग समाज की संवेदनशीलता को नहीं समझ पाते, केवल अपना स्वार्थ साधने में लगे रहते हैं।गोविंद ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और हर संभव सहायता प्रदान करें। उन्होंने जनता से लगातार संवाद करते रहने की सलाह देते हुए कहा कि इससे फीडबैक भी प्राप्त होती है जो आम लोगों की समस्याओं के निराकरण में सहायक सिद्ध होती है। वीडियो कान्फे्रंसिंग से सांसद राम स्वरूप शर्मा भी जुड़े।इस अवसर पर महिला आयोग तथा जिला परिषद सदस्य सदस्य मंजरी नेगी, जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD