Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

डिप्टी कमिश्नर ने मिशन फतेह को जनांदोलन में तबदील करने की अपील की

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की तरफ से लांच किए गए मिशन फतेह के तहत शुरू होने वाली गतिविधियों की तैयारियों का जायजा लिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 11 Jun 2020

Last updated on: Jun 11, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने मिशन फतेह को एक जनांदोलन बनाने की अपील की है। वीरवार को मिशन फतेह के तहत जिले भर में शुरू होने वाली गतिविधियों की तैयारियों का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए यह मिशन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह मिशन किसी एक विभाग या व्यक्ति का नहीं ब्लकि सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और मिलकर काम करने से इस मिशन को सफल बनाया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही मिशन फतेह के तहत ग्राउंड लैवल पर विभिन्न गतिविधियां शुरू की जा रही हैं, जिसके तहत हमारे कोरोना वारियर्स घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। लोगों को यह बताया जाएगा कि कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है, इसलिए हाथ धोने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने की अहमियत अब और भी बढ़ चुकी है। इसके अलावा मिशन फतेह वारियर्स की पहचान करके उन्हें टी-शर्ट वितरित की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के मंडरा रहे खतरे से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करना बेहद जरूरी है और इसीलिए पंजाब सरकार की तरफ से मिशन फतेह लांच किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी लोग अपने मोबाइल में कोवा एप जरूर डाउनलोड करें और दूसरे लोगों को भी डाउनलोड करने को कहें ताकि लोग इस वायस को लेकर सजग रहें। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी विभाग इस मुहिम में मिलकर काम करें ताकि इसे सफल बनाया जा सके। इस मौके पर एडीसी रविंदर सिंह, एसपी गुरमीत सिंह चीमा, एसडीएम पूनम सिंह, एसडीएम रंजीत सिंह, सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड दमनजीत सिंह, सहायक कमिश्नर रविंदर अरोड़ा, सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह, डीएसपी करनशेर सिंह ढिल्लों, डीएफएसई पिंदर सिंह, डीडीपीओ हरजिंदर सिंह, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अशोक बहल, डीईओ डिप्टी डीईओ रूपिंदर कौर, डिप्टी डायरकेटर लोकल बॉडीज कुलवंत सिंह बराड़, सैक्रेटरी जिला परिषद गुरमीत सिंह ढिल्लों, डीपीओ रत्नदीप कौर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD