Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कोरोना महामारी से निपटने के लिए राजस्व विभाग पंजाब ने विभिन्न विभागों और डिप्टी कमीश्नरों को 300 करोड़ रुपए बाँटे : गुरप्रीत सिंह कांगड़

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2020

Last updated on: Jun 10, 2020, 00:00 IST

कोरोना की महामारी से निपटने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से विभिन्न विभागों और विभिन्न जिलों के डिप्टी कमीश्नरों को 300 करोड़ रुपए बाँटे जा चुके हैं। यह जानकारी आज यहाँ राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने दी।उन्होंने बताया कि 300 करोड़ में से 200 करोड़ रुपए अलग-अलग विभागों को जबकि 100 करोड़ रुपए विभिन्न जिलों के डिप्टी कमीश्नरों को बाँटे गए हैं।श्री कांगड़ ने बताया कि डिप्टी कमीश्नरों को बाँटे गए 100 करोड़ रुपए में से 98 करोड़ रुपए प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में भेजने, सूखा राशन बाँटने और एकांतवास किये गए लोगों पर खर्च किए गए हैं।केबिनेट मंत्री ने राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पंजाब की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग कोविड-19 से निपटने के लिए नोडल विभाग के तौर पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोरोना की महामारी के सम्बन्ध में तालाबन्दी घोषित करने से पहले ही विभाग के डिजास्टर मैनेजमेंट विंग ने स्वास्थ्य विभाग को 25 करोड़ रुपए इस बीमारी से लडऩे के लिए जारी कर दिए थे।श्री कांगड़ ने बताया कि इस बीमारी के खात्मे के लिए भारत सरकार की ओर से प्राप्त राशी और पंजाब सरकार द्वारा अपने खजाने में से जो डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए प्राप्त हुई थी वह अलग-अलग विभागों और विभिन्न जिलों के डिप्टी कमीश्नरों की माँगों के अनुसार उनको जारी कर दी गई थी। 

इसके अलावा विभागों और जिलों की माँगों और मुश्किलों को तुरंत हल करने के लिए राज्य की कार्यकारी समिति की रोजाना मुख्य सचिव के नेतृत्व में मीटिंग होती है।उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय की तीसरी मंजिल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहाँ लोगों की मुश्किलों का टैलिफोन पर हल करने के लिए 24 घंटे स्टाफ उपस्थित रहता है और 24 घंटों के अंदर-अंदर लोगों की मुश्किलों का हल किया जाता है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में लोगों के अब तक 11 हजार से अधिक सवाल पहुँच चुके हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रभावित व्यक्ति को किसी किस्म की जरूरत हो तो वह तुरंत वहाँ के डिप्टी कमिश्नर या एस.डी.एम. से संपर्क करके मदद हासिल कर सकता है।उन्होंने कोरोना की महामारी से लड़ाई में डटे राजस्व विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों की कारगुजारी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विभाग के मुलाजिमों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों से पंजाब आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर रजिस्ट्रेशन करके उनके एकांतवास के दौरान रोजाना मुआइना करके उनका फॉलोअप किया गया। कोविड के लक्षणों वाले लोगों को विभाग के नोडल अफसरों द्वारा एक ओर जहाँ स्टेट क्वारंटीन सेंटरों में लेजाया गया वहीं बिना लक्षणों वाले लोगों को घर भेजकर सेल्फ क्वारंटीन में रखा गया।उन्होंने इस संकट की घड़ी में पुलिस, स्वास्थ्य और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सेवा में लगे राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए लोगों से अपील की कि लोग इस बीमारी से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पूरी तरह पालन करें।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD