Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मिशन फतेह : कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा व चेयरमैन पनसप ने जरुरतमंदों को बांटी 350 राशन किटें

लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां अपनाने की अपील भी की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Jun 2020

Last updated on: Jun 05, 2020, 00:00 IST

मिशन फतेह के अंतर्गत प्रदेश के जहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से लोगों को जागरुक करने का बीढ़ा उठाया गया है वहीं हर जरुरतमंद तक भोजन पहुंचे इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए पूरे प्रदेश में जरुरतमंदों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज सांझी रसोई में जरुरतमंदों को राशन किट वितरित करते हुए रखे। इस दौरान उनके साथ चेयरमैन पनसप पर श्री तेजिंदर सिंह बिट्टू व डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी व पनसप के संयुक्त प्रयास से आज जरुरतमंदों को राशन मुहैया करवाया गया है और यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना महांमारी ने जब पंजाब में दस्तक दी थी तब मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि हम पंजाब में किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देंगे और उसी का नतीजा है कि इस मुश्किल घड़ी में भी प्रदेश के लोगों को भोजन व राशन की कमी नहीं आने दी गई और जरुरतमंदों को नि:शुल्क राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है। चेयरमैन पनसप श्री तेजिंदर सिंह बिट्टू ने मुख्य मंत्री पंजाब के निर्देशों पर पनसप पूरे प्रदेश में जरुरतमंदों को राशन किट बांट रही है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के कार्य इसी तरह जारी रहेंगे। इस मौके पर चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी श्री नरेश गुप्ता के अलावा अन्य शख्सियतें भी उपस्थित थी।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Mission Fateh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD