Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा परिवहन के सभी साधनों के द्वारा पंजाब राज्य में आने वाले व्यक्तियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

नागरिक बिना परेशानी के यात्रा के लिए कोवा एप डाउनलोड करें और मोबाइल एप्लीकेशन के ज़रिये अंतरराज्यीय पास स्वयं जैनरेट करें-विनी महाजन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2020

Last updated on: May 29, 2020, 00:00 IST

कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने परिवहन के सभी साधनों के द्वारा पंजाब में आने वाले व्यक्तियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।सभी डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नर, वरिष्ठ पुलिस सुपरीटेंडैंट (एसपी) और सिविल सर्जनों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख़्ती से पालना को यकीनी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार और कोविड हैल्थ सैक्टर रिस्पांस और प्रक्योरमैंट कमेटी के चेयरपर्सन श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि पंजाब आने वाले यात्रियों के लिए कोवा एप डाउनलोड करना अनिवार्य है, जिसका चलते रहना अनिवार्य है और रेलवे स्टेशन से आसानी से निकलने के लिए इस एप पर स्वयं ई-पास जैनरेट करना होगा। उन्होंने कहा कि उक्त दिशा-निर्देशों के अनुसार रेलगाड़ी के द्वारा आने-जाने वाले यात्रियों के लिए मास्क पहनना और देह से दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने आगे बताया कि अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए सिफऱ् प्रमाणित टिकटों वाले यात्रियों को ही रेलवे प्लेटफॉर्म में दाखि़ल होने की आज्ञा दी जाएगी और उनके साथ किसी अन्य व्यक्ति को आने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आगे कहा कि प्लेटफॉर्म में दाखि़ल होने से पहले सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और यात्रियों को रेलगाड़ी के रवाना होने के समय से 45 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पहुँचना होगा।रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए और जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले यात्रियों द्वारा डाउनलोड की गई कोवा एप ई-पास स्वयं जैनरेट करने के लिए चलती रहनी चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी यात्री के पास मोबाइल नहीं है या वह ई-पास तैयार नहीं कर पा रहा है तो प्रामाणिक आई.डी. प्रूफ़ (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर कार्ड / सरकार द्वारा जारी कोई अन्य आई.डी. प्रूफ़) दिखाने के बाद, उक्त यात्री स्क्रीनिंग के लिए नियुक्त की गई स्वास्थ्य टीम को रेलवे स्टेशन पर निर्धारित जगह पर स्वै-घोषणा पत्र जमा करवाएगा।उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना के लक्षण पाए जाने वाले या उच्च जोखि़म वाले यात्रियों को जांच के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में ले जाया जाएगा। पॉजि़टिव पाए जाने पर स्वास्थ्य प्रोटोकोल के अनुसार उनका इलाज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाकी सभी यात्रियों को 14 दिन के लिए घर में क्वारंटाइन किया जाएगा और उनको कोविड-19 का कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य संस्था या कोविड-19 हैल्पलाईन नंबर 104 पर सूचित करना होगा।अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि जिन यात्रियों के पास घरेलू एकांतवास की समय सीमा पूरी होने से पहले वापसी की टिकट है तो उनको कोई लक्षण न पाए जाने पर वापस जाने की आज्ञा दे दी जाएगी।प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा लाँच की गई कोवा एप संबंधी बात करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 मोबाइल एप्लीकेशन की विलक्षण विशेषताओं के अलावा इस एप में यात्रियों की निर्विघ्न यातायात की सुविधा के लिए अतरराज्यीय पास स्वयं जैनरेट करने की नई विशेषता भी शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि कोवा एप पर इस विशेषता के ज़रिये नागरिक अंतरराज्यीय पास बनवाने के लिए अपने आवेदन जमा करवा सकेंगे और स्वयं पास जैनरेट कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पास सरकारी अथॉरिटी को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और वायरस के फैलाव को रोकने में भी सहायता करेंगे।इस विशेषता का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कोवा एप पर स्वयं अंतरराज्यीय पास जैनरेट करना होगा, जिसको वह अपनी यात्रा के दौरान चैकिंग के समय पुलिस अधिकारियों को दिखा सकते हैं। इस विशेषता के अलावा कोवा एप ज़रूरी सेवाओं तक पहुँच, डॉक्टरी सहायता, कॉन्टैक्ट हिस्ट्री ट्रेसिंग, सभी जि़लों में कोविड-19 की रियल टाईम अपडेट्स और अन्य बहुत सी सुविधाएं प्रदान करती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नागरिकों को इस एप की विभिन्न विशेषताओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कोवा एप डाउनलोड करने की अपील की।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD