Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

एक्सलरेटर लुधियाना बिजऩेस प्रोग्राम की शुरूआत के साथ पंजाब में उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बढ़ावा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Aug 2020

Last updated on: Aug 27, 2020, 00:00 IST

लुधियाना में उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रोग्राम शुरू करने के लिए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने ग्लोबल अलायंस फॉर मास एंटरप्रीन्योरशिप (जीएएमई) के साथ हिस्सेदारी की है। ‘एक्सलरेटर’ एक 6 महीनों का स्मॉल बिजऩेस एक्सलेटर प्रोग्राम है जो उत्पादकता, कुशलता और लाभप्रदता में सुधार लाने के लिए उद्यमों का समर्थन करता है। यह प्रोग्राम उद्योग माहिरों से लेकर स्थानीय उद्यमी माहौल की वित्तीय संस्थाओं के हिस्सेदारों के सहयोग के साथ शुरू किया गया है।‘एक्सलरेटर लुधियाना’ सहयोगी टास्कफोर्स के नेतृत्व में शुरू किया जाएगा, जिसमें श्री सचित जैन (वाइस चेयरमैन और प्रबंधनिदेशक, वर्धमान स्पैशल स्टीलज़ लिमटिड), श्री उपकार सिंह अहूजा (प्रधान, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्ज़) और सरकार, बैंक, अकादमिक संस्था और मीडिया के साथ सम्बन्धित अन्य हिस्सेदार शामिल होंगे। टास्कफोर्स को एक स्टीयरिंग कमेटी द्वारा सिफारिशें की जाएंगी, जिसमें श्री रवि वैंकटेशन (संस्थापक, गेम), डॉ. ज्ञानेंद्र बडग़यन (पूर्व आई.ए.एस. और पंजाब राज्य सलाहकार परिषद् मैंबर) शामिल हैं।विनी महाजन, मुख्य सचिव, पंजाब सरकार ने बताया कि पंजाब में रोजग़ार के मौके पैदा करने के लिए एमएसएमईज़ की भूमिका अहम रही है। सरकार पंजाब के नागरिकों की उद्यमशीलता को समझती है और इसकी कद्र करती है और इस हुनर और नविनता को प्रोत्साहित करते हुए एमएसएमईज़ राज्य की आर्थिकता के विकास के रास्ते खोलेगी। सफल उद्यमों को प्रोत्साहित करने के साथ छोटे एमएसएमईज़ के लिए साजग़ार माहौल तैयार होगा, जिससे राज्य में रोजग़ार की संभावना बढ़ेगी और इस तरह विकास और खुशहाली को बढ़ावा मिलेगा। 

पंजाब सरकार इस पहलकदमी में गेम का समर्थन करने और पंजाब में उद्यमों के विकास के लिए साजग़ार माहौल सृजन करने के लिए वचनबद्ध है।उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री अलोक शेखर ने आगे कहा कि पंजाब राज्य में एमएसएमई को प्रोत्साहित करने की सरकार की वचनबद्धता के नतीजे के तौर पर कई स्तरों -नीति, प्रक्रियाएं, बुनियादी ढांचे और रियायतों में सुधार हुआ है। विकास की गति को तेज़ करने के लिए विभाग पंजाब में मास एंटरप्रीन्योरशिप (एम.ई.) का माहौल सृजन करने के लिए गेम के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह प्रोग्राम एमएसएमईज़ को उचित साधन प्रदान करके राज्य की उद्यमशीलता की संभावना को बढ़ावा देगा। एक्सलरेटर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देकर पंजाब को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएगा।लुधियाना में शुरू किए गए इस प्रोग्राम की 2 इकाईयाँ होंगी, जिसमें 20 फर्में शामिल होंगी। बाद में इस प्रोग्राम का विस्तार पूरे पंजाब में किया जाएगा, जो एमएसएमई के विकास और रोजग़ार के निर्माण के लिए एक साजग़ार माहौल सृजन करेगा। यह मास एंटरप्रीन्योरशिप के विकास का समर्थन करेगा और नौजवानों को नये उद्यम शुरू करने के लिए उत्साहित करेगा।इस साझेदारी संबंधी बोलते हुए गेम के संस्थापक, श्री रवि वेंकटेशन ने कहा कि पंजाब में 2.59 लाख से अधिक रजिस्टर्ड एमएसएमईज़ हैं जो स्पष्ट तौर पर इसके मज़बूत उद्यमी डी.एन.ए. को दिखाती हैं। फिर भी, बहुत सी एमएसएमईज़ आगे बढऩे में असमर्थ हैं। ऐसी चुनौतियों को दूर करने के लिए, श्री वेंकटेशन ने कहा, चुने हुए उद्यमों को छह महीनों में विशेष प्राथमिकता देकर विकास की तरफ ले जाया जाएगा। लुधियाना अपने स्रोतों, उद्यमों और साजग़ार माहौल के साथ उद्यम की शुरुआत के लिए उपयुक्त स्थान है।इस प्रोग्राम के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। पहली इकाई की शुरूआत दिसंबर 2020 में होगी। प्रोग्राम लाभ में जा रहे और नॉन-आईटी कारोबारें को अप्लाई करने के लिए न्योता देता है। 2 करोड़ से 10 करोड़ रुपए प्रति सालाना आमदन वाले सर्विस इंडस्ट्री के क्षेत्र वाले कारोबार और निर्माण एवं व्यापार के क्षेत्र वाले 10 करोड़ रुपए से 50 करोड़ रुपए प्रति सालाना आमदन वाले कारोबार अप्लाई करने के योग्य हैं। महिलाओं की मलकीयत (महिलाओं की ज़्यादा हिस्सेदारी वाले) वाले 2 करोड़ रुपए से लेकर 50 करोड़ रुपए की सालाना आमदनी वाले कारोबार को भी अप्लाई करने के लिए उत्साहित किया जाता है।

 

Tags: Vini Mahajan , Vinny Mahajan , Global Alliance for Mass Entrepreneurship , GAME , Xcelerator Ludhiana , Ludhiana , Ravi Venkatesan , Upkar Singh Ahuja , Chamber of Industrial & Commercial Undertakings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD