Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रबंधन में नई ऊर्जा और जोश लाने के लिए नियुक्त किए जाएंगे नौजवान जि़ला विकास सहचर- विनी महाजन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2020

Last updated on: May 29, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार का प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायत विभाग, अशोका यूनिवर्सिटी की हिस्सेदारी के साथ 23 नौजवान जि़ला विकास सहचरों को नियुक्त करने जा रहा है, यह सहचर अगस्त 2020 में सरकार में शामिल हो जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य प्रबंधन में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करना है। यह खुलासा आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने किया।प्रोग्राम सम्बन्धी जानकारी देते हुए श्रीमती महाजन ने बताया कि प्रोग्राम के लिए आवेदन इस हफ़्ते खुले हैं और यह डीजीआर की वैबसाईट, अशोका यूनिवर्सिटी की वैबसाईट समेत लिंक्डइन आदि प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह नई पहल मुख्यमंत्री, कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदर्शी सोच की उपज है, जो मानते हैं कि इस पहलकदमी से प्रबंधन में नई प्रतिभा और ऊर्जा का संचार होगा। प्रशासन सुधार विभाग ने विभागों में शासन प्रबंधों को और सुचारू बनाने के लिए पहले भी राज्य स्तर पर 10 गवर्नेंस सहचर नियुक्त किए थे।अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती महाजन ने कहा कि यह सहचर 22 जि़लों में डिप्टी कमिश्नरों और डी.जी.आर. की निगरानी अधीन नियुक्त किए जाएंगे। यह एक साल का फैलोशिप प्रोग्राम होगा, जिस दौरान हरेक सहचर, जि़ला प्रशासन की मौजूदा योजनाओं और प्रोग्रामों को लागू करने में सहायता प्रदान करेगा। अशोका यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में स्थापित प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (पी.एम.यू.) के द्वारा डी.जी.आर. को सहायता प्रदान करेगी, जो इन सहचरों द्वारा किए जा रहे कामों की निगरानी करने के अलावा उनको लौजिस्टिक चुनौतियों से निपटने में भी सहयोग देगी। हरेक सहचर के लिए असाइनमैंट की सूची जि़ला प्रशासन, डीजीआर के प्रस्तावों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है और पीएमयू द्वारा अपने काम की व्यापक सीमाओं को प्रभाषित करने के लिए थीमज़ की रूप-रेखा बनाई जाएगी, जिससे टीम के काम को सुचारू ढग़ से चलाया जा सके।श्रीमती महाजन ने आगे कहा कि आवेदकर्ता की योग्यता और ज़रूरतों को साधारण रखा गया है। आवेदनकर्ता के पास बैचलजऱ् की डिग्री समेत कम-से-कम 2 साल के तजुर्बा हो या मास्टरज़ की डिग्री होनी चाहिए। आवेदनकर्ता की उम्र हद 29 साल है और जबकि पंजाबी, अंग्रेज़ी या हिंदी में महारत को प्राथमिकता दी जाएगी, परन्तु यह कोई अत्यधिक ज़रूरी शर्त नहीं है। विज्ञापन प्रदर्शित होने के 2 दिनों के अंदर ही 700 आवेदन-पत्र प्राप्त हो चुके हैं और आखिरी तारीख 10 जून को अभी कई दिन बाकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार नौजवान नेताओं के इस नए समूह से उत्साहित और आशावान हैं और प्रोग्राम का इन्तज़ार किया जा रहा है।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD