कृषि और बागवानी विभाग के प्रमुख सचिव नवीन चौधरी ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समवेशिता के कुछ सिद्धांतों को सुनिश्चित करने के अलावा भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हाल ही में गठित समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में विशेषकर चौथी श्रेणी की रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इससे सम्बंधित सक्षम प्राद्यिकारों को प्रस्ताव अनुमति के लिए दिया जायेगा।बैठक में जीएडी सचिव फारूक अहमद लोन, कानून एवं रोजगार सचिव सौरव भगत, कानून सचिव अचल सेठी भी उपस्थित थे। बैठक में इस मुद्दे से सम्बंधित विचार-विमर्श करते हुए, कमेटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये रिक्त पदों की पहचान एवं निगरानी की जाये ताकि सामान्य प्रशासन विभाग इस संबंध में सभी मुद्दों को देख कर वित्त विभाग की सहमति के साथ हल कर सके।बैठक में सेवा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के मुद्दों पर भी चर्चा की