Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सलाहकार के.के. शर्मा ने मढ़ में कृषि गतिविधियों, फल मंडी का व्यापक दौरा किया

फल मंडी में सुविधाओं के उन्नयन के लिए निर्देशित, हितधारकों के साथ कृशि-बागवानी गतिविधियों पर चर्चा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 25 Apr 2020

Last updated on: Apr 25, 2020, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार के.के. शर्मा ने आज कोविड​​-19 के दौरान उत्पन सिथ्सति में कृषि गतिविधियों के संचालन और सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन का आकलन करने के लिए मरह के फल और सब्जी मंडी नरवाल, जम्मू, षामाचक और अन्य कृषि क्षेत्र का दौरा किया।अध्यक्ष, फल व सब्जी एसोसिएशन और व्यापारियों ने सलाहकार के साथ बैठक की और मंडी के विकास के बारे में उनके मुद्दों पर प्रकाश डाला।फल और सब्जी मण्डी नरवाल का निरीक्षण करते समय, सलाहकार ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न निर्देश जारी किए जिसमें फल और सब्जी बाजार जम्मू में सड़क को पूरा करना, कैंटीन सुविधा का निर्माण और लखनपुर से यातायात की रुकावटों को दूर करना और फल और सब्जी वाहक को बिना किसी अड़चन के अनुमति दी जानी चाहिए।फल और सब्जी मण्डी नरवाल जम्मू के विस्तार के लिए वन भूमि के अधिग्रहण और फल और सब्जी मण्डी नरवाल जम्मू से गुर्जर नगर पुल से बलिदान स्तम्भ के रास्ते यातायात को डी-कंजस्ट करने के लिए लिंक रोड सड़क के निर्माण के मुद्दों पर, सलाहकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में भूमि अधिग्रहण का मामला संबंधित विभाग के पास है।उन्होंने दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।निदेशक, बागवानी जेके, इमाम दीन, संयुक्त निदेशक, बागवानी दिग्विजय गुप्ता, सहायक निदेशक, बागवानी, अरविंद पंजोत्रा ​​और बागवानी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सलाहकार यहां आज भी अनुमति प्राप्त कृषि गतिविधियों के संचालन और कोविड-19 सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन के क्षेत्र मूल्यांकन के लिए उप-डिवीजन मढ़ का व्यापक दौरा किया।के के शर्मा ने शामा चक में 2016 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले नैचुरली वेंटिलेटेड पोली ग्रीन हाउस के तहत सब्जियों की संरक्षित खेती का निरीक्षण किया और डाब करम दिवस पर 3500 वर्ग मीटर में शेड नेट की माप की। इन दोनों संरचनाओं को आय से 50 प्रतिशत सहायता के साथ स्थापित किया गया है।इस अवसर पर सलाहकार ने अधिकारियों को अन्य क्षेत्रों में इस तरह की आय पैदा करने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा उद्यमियों को हाई-टेक खेती के उपक्रमों की ओर आकर्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सौर पंपसेट और सौर ऊर्जा उत्पादन इकाइयों के उपयोग को लोकप्रिय बनाने पर भी जोर दिया।सलाहकार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांव डुमी में रीपर सह बाइंडर के साथ गेहूं की फसल के यंत्रीकृत कटाई का निरीक्षण किया। गाँव बथेरा में छथ्ैड के तहत सूक्ष्म-सिंचाई (स्प्रिंकल) और ग्रीष्मकालीन मक्का की खेती के उपयोग वाली सब्जियों की खड़ी खेती का भी सलाहकार ने निरीक्षण किया।निदेशक कृषि जम्मू, इंद्रजीत ने इस अवसर पर सलाहकार को अवगत कराया कि विभाग इस कठिन समय के दौरान किसानों की कटाई और विपणन समस्याओं को सुविधाजनक बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है।इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने गन्ने की विपणन समस्याओं, कृषि-मशीनरी के पुर्जे की अनुपलब्धता सहित कई मुद्दों पर प्रकाश डाला, जिसके लिए सलाहकार ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू, फारूक अहमद भट, कृषिविज्ञानी सब्जियां जम्मू, ए एस रीन, एसडीओओ मढ़, मुंशी राम रकवाल और अन्य संबंधित अधिकारी भी सलाहकार के साथ थे।

 

Tags: Kewal Krishan Sharma , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD