Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई जाएगी : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 23 Apr 2020

Last updated on: Apr 23, 2020, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग के कार्यों की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की क्षमता को बढ़ाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए तीन प्रकार के स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान की जाएगी, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण न दिखाई देने वाले कोरोना पीड़ित मरीजों को कोविड केयर केन्द्रों, कम लक्षण वाले कोविड से ग्रस्त लोगों को कोविड स्वास्थ्य केन्द्रों तथा कोविड के गंभीर रोगियों को चिन्हित कोविड अस्पतालों में रखा जा जाएगा।जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट, मास्क तथा वेंटिलेटर इत्यादि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि लाकडाउन खत्म होने के उपरांत उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित स्थिति से साथ प्रभावशाली ढंग से निपटा जा सके। 

उन्होंने देश व प्रदेश के अन्य भागों में फंसे हिमाचलवासियों की घर वापसी के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया तथा अधिकारियों से इस सम्बन्ध में प्रभावशाली योजना तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 8847 लोगों को कोरोना वायरस के लिए निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 5637 लोगों ने 28 दिन का अपना निगरानी समय पूरी कर ली है तथा 3210 लोग अभी भी निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के लिए 280 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 40 लोगों की जांच नेगेटिव पाई गई है तथा शेष 240 नमूनों के जांच की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए 3994 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने कहा कि विभाग ने कोरोना के अतिरिक्त लोगों को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्हाट्सऐप नम्बर 01792227328 जारी किया है।सचिव आयुर्वेद जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद विभाग वरिष्ठ नागरिकों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाएगा।विशेष सचिव स्वास्थ्य डा. निपुण जिंदल ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए की गई तैयारियों पर प्रस्तुति दी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD