Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

ज्वालामुखी में आधुनिक बास्केटबाल इन्डोर स्टेडियम बनेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 10 Mar 2014

Last updated on: Mar 10, 2014, 00:00 IST

ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज यहां कहा कि  हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ  जल्द ही ज्वालामुखी में  आधुनिक बास्केटबाल इन्डोर स्टेडियम तैयार करेगा। ताकि खिलाडिय़ों को खेलने के लिये बेहतर माहौल तैयार हो सके। व राष्टरीय व अंतरराष्टरीय मैच यहां हो सकें। संजय रतन हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ की यहां आयोजित राज्यस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। संघ के चीफ पैटरन संजय रतन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बास्केटबाल खेल के विकास के लिये पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मात्र क्रिकेट खेल की ही बात हो रही है। जिससे अन्य खेलों के प्रति युवाओं का रूझान कम होता जा रहा है जो कि चिंतनीय विषय है। लिहाजा हम सब को मिलकर सभी खेलों के विकास के लिये प्रयास करने चाहियें। इस मौके पर बोलते हुये संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुनीश शर्मा ने बताया कि अगली जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता मंडी में 11,12 व 13 अप्रैल को करवाने का होगी। सब जूनियर की प्रतियोगिता शिमला में एवं यूथ वर्ग की चंबा में और अंतिम प्रतियोगिता पुरुष व महिला वर्ग की कुल्लू में आयोजित करने हेतु निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त अंडर 14 व अंडर 16 का राष्ट्रीय स्तर पर कांगड़ा में आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है।  

इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस खेल को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। युवा खिलाडिय़ों के कौशल को उभारने के लिए अलग-अलग स्थानों पर समर कोचिंग कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंडर 13 व अंडर 16 के सभी खिलाडिय़ों को खेल पोशाक प्रदेश बास्केटबाल संघ उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश की महिला वर्ग की टीम ने जीत कर कलिंगा ट्राफी जीत कर प्रदेश का नाम पूरे भारत वर्ष में चमकाया है व अंडर 14 की टीम की लड़कियों ने पटना में कलिंगा ट्राफी जीती है। उन्हें आगामी राजकीय बास्केटबाल प्रतिस्पर्धा में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन व पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू ने हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। अजय सूद ने ए सी सी का धन्यवाद करते हुये उनके सहयोग के लिये हिमाचल के खिलाडिय़ों की ओर से भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बिना इस प्रकार के सहयोग के खेलों का स्तर ऊपर लाना बहुत मुश्किल है।

 

Tags: sanjay ratan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD