Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लाभार्थियों को ही घरों में ही निर्विघ्न मुहैया करवाई जा रही है पेंशन : डिप्टी कमिश्नर

कहा, जिला वासियों को सुविधाओं के पक्ष से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Apr 2020

Last updated on: Apr 07, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए लगाए कफ्र्यू के दौरान पंजाब सरकार के निर्देशों पर जहां जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को हर तरह की सुविधा घरों में ही मुहैया करवाई जा रही है वहीं बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों के लाभार्थियों को इस नाजुक दौर में घरों में ही पेंशन की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जारी बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों के लाभार्थियों को बैंकों व डाक विभाग के माध्यम से घरों में ही निर्विघ्न पेंशन मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन देने के लिए घरों में जाने वाले कर्मचारियों को सामाजिक दूरी बरकरार रखने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।अपनीत रियात ने बताया कि कफ्र्यू के दौरान जिला वासियों को जरुरी सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां करियाने की जरुरी वस्तुएं व दवाईयां होम डिलीवरी के माध्यम से घरों में ही पहुंचाई जा रही है वहीं फल-सब्जियां रेहडिय़ों के माध्यम से  के घरों में जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या आने पर जिला कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बता सकता है। उन्होंने कहा कि पोस्ट आफिस के सीनियर सुपरिटेंडेंट श्री मंदिर राणा के नेतृत्व में डाक विभाग के 404 कर्मचारियों की ओर से भी घर-घर पेंशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता के 1,33,978 लाभार्थी हैं, जिनमें बुढ़ापा पेंशन के 77,868, विधवा 30,498, आश्रित बच्चे 11,957 व दिव्यांग 13,655 लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें देहाती क्षेत्र में बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों के 1,12,150 लाभार्थी हैं।

                    

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD