Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शहीद बालकृष्ण का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 06 Apr 2020

Last updated on: Apr 06, 2020, 00:00 IST

बीते दिन जम्मू-कश्मीर के केरन सैक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कुल्लू जिले के गांव पुईद के सैनिक बालकृष्ण का सोमवार को ब्यास नदी के तट पर भूतनाथ श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है।इससे पहले सोमवार दोपहर को शहीद बालकृष्ण का पार्थिव शरीर हैलीकाप्टर से मनाली के निकट बाहंग स्थित सासे के हैलीपैड पर पहुंचाया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर हैलीपैड पर मौजूद रहे तथा सेना के अधिकारियों के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाया।बालकृष्ण भारतीय सेना में पैरा ट्रूपर थे। उनका भाई भी सेना में ही सेवारत है। वह अपने पीछे दादा अनूप राम, पिता महेंद्र सिंह, माता इंदिरा देवी और बहन सोनिका को छोड़ गए हैं। वन मंत्री ने इन परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। गोविंद सिंह ने कहा कि बालकृष्ण ने अदम्य साहस और भारतीय सेना की उच्च परंपराओं का निवर्हन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसके लिए प्रत्येक भारतवासी उनका ऋणी रहेगा। सेना की ओर से आर्थिक मदद के अलावा प्रदेश सरकार भी शहीद के परिजनों को 20 लाख रुपये देगी। वन मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को मौके पर ही पांच लाख रुपये की धनराशि प्रदान की।इसके बाद भूतनाथ श्मशान घाट पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ शहीद बालकृष्ण का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री के अलावा विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, सेना कैंप पलचान के कर्नल नरेश बरमोला, एसडीएम अनुराग चंद्र शर्मा, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, एएसपी राजकुमार चंदेल और अन्य गणमान्य लोगों ने भी शहीद बालकृष्ण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD