Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने गांव सैदेके को 21.92 लाख रुपए की ग्रांट दी, विकास कार्यों पर खर्च होगी राशि

10 लाख रुपए की लागत से राजीव सेवा केंद्र का निर्माण होगा और बाकी के फंड्स डवलपमेंट के लिए खर्च होंगे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 15 Mar 2020

Last updated on: Mar 15, 2020, 00:00 IST

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने गांव को सैदेके को विकास कार्यों के लिए 21.92 लाख रुपए की ग्रांट वितरित की है। रविवार शाम को गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव की पंचायत को यह राशि सौंपी। ये पैसे गांव में डवलपमेंट कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि इसमें से 10 लाख रुपए की लागत से गांव में राजीव सेवा केंद्र का निर्माण किया जाएगा जबकि बाकी के 11.92 लाख रुपए से गांव की पंचायत विभिन्न विकास कार्य करवाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस गांव को कम्युनिटी हाल तैयार करवाकर दिया गया था, जिससे यहां लोगों को शादी समारोह इत्यादि करवाने के लिए एक बढ़िया स्थान मिल गया है। विधायक पिंकी ने कहा कि हलके के चौतरफा विकास के लिए फंड्स की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी और लगातार हलके में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलके के सभी गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इन गांव में सड़क, सीवरेज और वाटर सप्लाई की सुविधाएं पहुंचाने की खास कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर अब पिछड़े जिलों की सूची में नहीं रहा क्योंकि यहां पिछले कुछ सालों में डवलपमेंट के कई प्रोजेक्ट लाए जा चुके हैं। पीजीआई के आने से सेहत सुविधाओं व रोजगार के मामले में भी ये जिला अग्रणी शहरों की सूची में शुमार हो जाएगा। इसी तरह लोगों को बेहतर रेल सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से बजट में मल्लांवाला-पट्टी रेल लिंक के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है।गांव के सरपंच शिंदर सिंह ने विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फिरोजपुर के विकास के लिए इससे पहले इतनी बड़ी पहल कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार बड़े प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं और हर गांव में विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं, जिससे यह जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है।इस मौके पर बलबीर सिंह बाठ, सरपंच अवतार सिंह, सरपंच हरभजन सिंह, सुखविंदर अटारी, बली सिंह, अमरकीक सिंह अलीके, मेजर सिंह, भगवान सिंह, सुच्चा सिंह, फौजा सिंह, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Bhupinder Kumar , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD