Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

‘‘स्किल ऑन व्हील ड्राईव’’ के तहत बच्चों को किया व्यवसायिक शिक्षा के प्रति जागरूक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 07 Jan 2020

Last updated on: Jan 07, 2020, 00:00 IST

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के प्राचार्य विनोद चौधरी ने आज मंगलवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के प्रांगण में स्किल यात्रा के नाम से ‘‘स्किल ऑन व्हील ड्राईव’’ का शुभारंभ ने किया। हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा के अंतर्गत लेंड-ए-हैंड-इंडिया संस्था का यह एक अभिनव प्रयास है।इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि इस ड्राईव का मुख्य उद्देश्य व्यवसायिक शिक्षा प्रदान कर इसे अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना है। इसके तहत विद्यालयों में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जागरूक शिक्षा की महत्वता तथा उपयोग के प्रति जागृति प्रदान करना है। प्रदेश के सरकारी विद्यालयोमें व्यवसायिक शिक्षा को गुणात्मक बनने के साथ साथ छात्र-छात्राओं के नामांकन में वृद्वि करना है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में व्यवसायिक शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगाा तथा जीवन में स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित होंगे।व्यवसायिक शिक्षा के जिला समन्वयक अजय आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा संस्थानों में कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कौशल शिक्षा के बारे में जागृत बनाने के लिये ‘‘स्किल ऑन व्हील अवेयरनेस ड्राईव’’ हिमाचल प्रदेश््रा के विभिन्न जिलों के विद्यालयों में जाकर व्यवसायिक शिक्षा कि प्रति जागरूकता प्रदान कर इसे अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी।हिमाचल प्रदेश सरकार ने लेंड-ए-हैंड-इंडिया संस्था के साथ मिलकर शुरू किये इस अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के करीबन 6 जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण स्कूलों में जाकर स्किल ऑन व्हील्स’ बस के माध्यम से व्यवसाय शिक्षा के लिए आवश्यक विविध कौशल प्रात्यक्षिक दिखाकर छात्र, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। 

माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा के विकास की केंद्र प्रायोजित योजना के बारे में जागरूकता बढाने के लिए ‘‘लेंड ए हैंड इंडिया’’ स्किल ऑन व्हील बस हिमाचल प्रदेश के  शिमला, मंडी, बिलासपुर,, कांगड़ा, हमीरपुर ऊना नालागढ़, नाहन, आदि शहरो में व्यावसायिक शिक्षा का महत्व बढाने के लिये स्कूलों का दौरा करेगी और ‘प्रात्यक्षिक शिक्षा’ के माध्यम से कौशल शिक्षा को बढ़ावा देगी।यह जागरूकता अभियान राज्य में व्यावसायिक शिक्षा योजना को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इस स्किल यात्रा को भारत सरकार के निर्देशानुसार लेंड ए हेंड संस्था के साथ मिलकर चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को तकरीबन 40 व्यवसायिक  सेक्टर की जानकारी दी गई। इस स्किल यात्रा का शुभारंभ 2 जनवरी को माननीय शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज जी ने शिमला से किया।इसमें धर्मशाला क्षेत्र के नजदीकी पांच स्कूलों के लगभग 240 बच्चों के अतिरिक्त जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के 230  प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा संबधीं उपकरणों का सुचारू रूप से उपयोग करने बारे जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर धलूं स्कूल से अध्यापिका भावना सहित नंदा, शैलजा, निर्जला, ईशा, विक्रम और रजनीश, मंदल से नितिन, आदित्य, अतुल, राहुल, शुभम सुनील, अनुज के साथ उपस्थित रहे।  स्किल यात्रा में राज्य समन्वयक राज कुमार शर्मा, संघामित्रा दास, संदीप वर्मा, संदीप सोयल ,रोहित चौहान, जन्म सिंह, ऋषभ सरस्वती, सुनील  शर्मा, लेंड ए हेंड  पुणे से प्रशांत सोनावले, तुषार, अमन, महिंदर सिंह कुलभूषण कुमार, संदीप अवस्थी, जोगिंदर सिंह, अनिल जरयाल, रत्तन ठाकुर, अरविंद सिंह, अंबिका जोशी, निशा ठाकुर, नीलम, सपना धीमान आदि उपस्थित रहे।

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD