Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने विभाग के मुलाजि़मों की जत्थेबंदी के साथ की मुलाकात

सीनियर सहायक से नायब तहसीलदार की तरक्की के लिए अनुभव की शर्त कम करने की सैद्धांतिक मंजूरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Mar 2020

Last updated on: Mar 06, 2020, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व विभाग के कर्मचारियों की जत्थेबंदी ‘द पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट ऑफिस एंप्लाईज़ यूनियन’ के प्रतिनिधिमंडल की आज राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के साथ हुई मीटिंग में सरकार की तरफ से मुलाजि़मों की अहम माँगें मानने के लिए मंजूरी दी गई। मुख्य तौर पर सरकार द्वारा मुलाजि़मों की सीनियर सहायक से नायब तहसीलदार की तरक्की के लिए रखे गए न्युनतम तजुर्बे की शर्त को पाँच साल से घटाकर चार साल करने के लिए सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही सरकार द्वारा नई बनी सब-डिवीजनों में नए पद सृजन करने के लिए भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई।यह जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ‘द पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट ऑफिस एंप्लाईज़ यूनियन’ का प्रतिनिधिमंडल माँगों सम्बन्धी आज प्रधान गुरनाम सिंह विर्क और जनरल सचिव जोगिन्दर कुमार ज़ीरा की अध्यक्षता अधीन राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को मिला। राजस्व मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की तरफ से रखी एक और माँग कि जूनियर स्केल स्टैनोग्राफर और सीनियर स्केल स्टैनोग्राफर के पद का नाम तबदील करके जूनियर स्टैनोग्राफर और सीनियर स्टैनोग्राफर करें और सुपरिडैंट ग्रेड 1 के पद का नाम ऐडमिनिस्ट्रेटिव अफ़सर के तौर पर बदलने सम्बन्धी प्रस्ताव भी विभाग द्वारा परसोनल विभाग को भेजने का समर्थन किया। स. कांगड़ ने प्रतिनिधिमंडल की मुख्य माँग सीनियर सहायक से नायब तहसीलदार की तरक्की के लिए रखे गए न्युनतम तजुर्बे की शर्त को पाँच साल से घटाने संबंधी अपनी सहमति दी और कहा कि यह तजुर्बा चार साल कर दिया जायेगा। इस सम्बन्धी विभाग द्वारा प्रस्ताव मंज़ूरी के लिए सम्बन्धित विभागों को जल्दी भेज दिया जायेगा।राजस्व मंत्री ने क्लर्कों से सीनियर सहायक बनाने सम्बन्धी मौजूदा 25 प्रतिशत सीधे कोटे को घटाकर 15 प्रतिशत करने और प्रमोशन कोटे को 75 से बढ़ाकर 85 प्रतिशत करने संबंधी विचार करने का भरोसा दिया।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD