Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विश्व शांति के लिए गुरु नानक जी की समावेशी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है : सलाहकार के.के. शर्मा

गुरु नानक जी की जयंती पर 2 दिवसीय पंजाबी सम्मेलन का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 29 Feb 2020

Last updated on: Feb 29, 2020, 00:00 IST

उपमहाद्वीप की आध्यात्मिक और रहस्यमय विरासत में गुरु नानक जी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने कहा कि आज के संदर्भ में सिख धर्म के प्रतीक की शिक्षाएं अधिक प्रासंगिक हैं और हमें मानव जाति की समग्रता के उनके संदेश का प्रसार सुनिश्चित करना चाहिए।सलाहकार ने यह बात यहां अभिनव थिएटर में गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंजाबी सम्मेलन में कही।इस समारोह में पूर्व वीसी पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला प्रो जसपाल सिंह, पूर्व एचओडी पंजाबी, दिल्ली विश्वविद्यालय डॉ. जसबीर सिंह, पूर्व प्रधान जेकेएसजीपीसीसी सुदर्शन सिंह वज़ीर, सचिव जेकेएएसीएल मुनीर-उल-इस्लाम, बुद्धिजीवी, लेखक, कवि और विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।सलाहकार ने कहा कि गुरु भारत की सामूहिक आध्यात्मिक विरासत का एक हिस्सा है और उनका जम्मू-कष्मीर के साथ एक विशेष सम्बंध था और उन्होंने ईश्वर की एकता और समावेशिता के अपने संदेश को फैलाने के लिए यूटी के अधिकांश हिस्सों की यात्रा की। उन्होंने कहा कि अब विश्व स्तर पर उनका संदेश फैलाना और शांतिपूर्ण तथा संजीदा जीवन के लिए उनकी शिक्षाओं का पालन करना हम पर निर्भर करता है।

इस प्रकार के सेमिनारों के आयोजन के लिए अकादमी की प्रशंसा करते हुए, सलाहकार ने कहा कि उन्हें स्थानीय भाषाओं और बोलियों में गुरु के सभी कार्यों और शिक्षाओं का अनुवाद करने के लिए एक व्यापक अभ्यास करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग उनकी शिक्षाओं से आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करें। पूर्व उपकुलपति पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला ने इस अवसर पर बोलते हुए, गुरु के जीवन और शिक्षाओं पर एक विस्तृत दृष्टिकोण दिया और आधुनिक समय और दैनिक जीवन में इन की प्रासंगिकता भी बताई।पूर्व एचओडी पंजाबी, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरु की शिक्षाओं के दर्शन पर एक अवलोकन दिया।इस अवसर पर बोलते हुए, पूर्व प्रधान जेकेएसजीपीसीसी ने शांतिपूर्ण जीवन और आपसी सह-अस्तित्व के लिए गुरु के उपदेशों, योगदान और प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी।सचिव, जेकेएएसीएल ने भी इस अवसर पर बात की और गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक अकादमी द्वारा की गई गतिविधियों का एक संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने सिख धर्म के दर्शनशास्त्र पर भी ध्यान दिया।

 

Tags: Kewal Krishan Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD