Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बजट सैशन के एक दिन पंजाबी मातृभाषा को समर्पित चर्चाएं होंगी : चरनजीत सिंह चन्नी

दिल के जज़्बातों और अंदरूनी भावना को प्रकट करने के लिए मातृभाषा के बिना अन्य कोई और भाषा नहीं: पातर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Feb 2020

Last updated on: Feb 21, 2020, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा पंजाब कला परिषद के नेतृत्व में मनाए गए सप्ताह की समाप्ति के अवसर पर आज अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर परिषद की तरफ से पंजाब कला भवन में एक शानदार साहित्यिक समागम करवाया गया।इस समागम के मुख्य मेहमान पंजाब के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पंजाबी भाषा, साहित्य, पत्रकारिता और सभ्याचार के साथ जुड़ी पंजाबियों का झंडा बुलंद करन वाली 11 शख्सियतों को सम्मानित किया। स. चन्नी और पंजाब कला परिषद के चेयरमैन डा. सुरजीत पातर ने जंग बहादर गोयल, सतनाम माणक, एस.एन.सेवक, गुलज़ार संधू, विद्वान सिंह सोनी, डॉ. धनवंत कौर, प्यारा लाल गर्ग, अरमजीत गरेवाल, नूर मुहम्मद नूर, पुशपिन्दर जय रूप, जतिन्दर पन्नू को सम्मान पत्र, फूलकारी और नकद राशि से सम्मानित किया।इस मौके पर संबोधन करते हुए सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने विद्वानों और लेखकों को संबोधन करते हुए कहा कि मातृभाषा पंजाबी की शोभा और महानता आज देश-विदेश में हो रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने मातृभाषा को समर्पित सप्ताह मनाकर और गौरवमयी हस्तियों को सम्मानित करके अपना अहम फज़ऱ् निभाया है और पंजाबी बोली की मान और शान के लिए पंजाब सरकार पुरज़ोर प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा के जारी बजट सैशन के दौरान एक दिन पंजाबी मातृभाषा को समर्पित चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य सरकार के अलावा ग़ैर सरकारी संस्थाओं के सूचक बोर्डों पर पंजाबी भाषा को पहल देना है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यदि हमारी मातृभाषा ही नहीं रहेगी तो हमारा किस बात का जीना। 

उन्होंने पंजाब सरकार की पंजाबी बोली, भाषा, साहित्य, सभ्याचार और समृद्ध विरासत को सँभालने और प्रफुल्लित करने की वचनबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी स्कूलों (सहित प्राईवेट) में पंजाबी का विषय पढ़ाना अनविार्य होगा।इससे पहले डॉ. सुरजीत पातर ने कहा कि आज के इस समागम में सम्मानित की गईं पंजाब की यह प्रसिद्ध हस्तियाँ हैं जिन्होंने पंजाबी भाषा के प्रचार और प्रसार में बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कला परिषद निरंतर ऐसे प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल के जज़्बातों और अंदरूनी भावना को प्रकट करने के लिए मातृ भाषा के बिना अन्य कोई और भाषा नहीं हो सकती। उन्होंने पंजाबी को रोजग़ार की भाषा बनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों पर सबसे अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि यही हमारा आने वाला भविष्य है।मंच का संचालन करते हुए सचिव जनरल डॉ. लखविन्दर जौहल ने समूचे प्रोग्राम की रूप रेखा साझा की। इस समागम में ऑनलाईन कविता मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों हरजोत सिंह, गुरप्रीत कौर, नवजोत कौर, राहुल शर्मा और कंवलप्रीत सिंह को भी सम्मानित किया गया। पंजाब के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. प्यारा लाल गर्ग, अमरजीत गरेवाल और सतनाम माणक ने मातृभाषा पंजाबी की महत्ता और महानता पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस समागम के आखिऱ में गुरू हरकिशन स्कूल, पंडोरी के विद्यार्थियों द्वारा छोटे बच्चों के लिए पंजाबी कविताओं का गान किया गया।इस समागम में डॉ. जय रूप सिंह, डॉ. जसविन्दर सिंह, डॉ. हरीश पुरी, निर्मल जोढ़ा, खुशवंत बरगाड़ी, राजबीर सरां, निन्दर घुग्याणवी, बलविन्दर चाहल, दीवान माना आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD