उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने नागरिक सचिवालय में आज एक बैठक में जेहलम और तवी नदी के साथ बाढ़ क्षेत्रों के मैपिंग और सीमांकन से सम्बंधित प्रारंभिक कार्य की समीक्षा की।बैठक में जल षक्ति, आईएंडएफसी के आयुक्त सचिव ए के साहु, आईएंडएफसी कष्मीर के मुख्य अभियंता एम एम षहनवाज, आईएंडएफसी जम्मू के मुख्य अभियंता अषोक षर्मा, निदेषक सीडब्ल्यूसी जम्मू एसके षर्मा और सम्बंधित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।सलाहकार ने अधिकारियों पर नदी क्षेत्रों और जलागम क्षेत्रों की मैपिंग के सम्बंध में प्रारंभिक कार्यों में तेजी लाने के लिए बल दिया। बैठक में बाढ प्रवण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बाढ के खतरे को कम करने हेतु कई वैज्ञानिक उपायों पर चर्चा की गई।सलाहकार ने अधिकारियों को जोखिम को कम करने, जोखिम दूरसंचार जैसी योजनाओं पर काम करने के अलावा समन्वय तरीके से अन्य बचाव कार्य करने के निर्देष भी दिये ताकि लोगों को किसी भी बाढ सम्बंधी आपदा के लिए पहले से ही सूचित किया जा सके।सलाहकार ने अधिकारियों से ड्रेजिंग के माध्यम से नदियों से गाद निकालने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा ताकि गर्मी और मानसून ऋतु के दौरान नदियों के जल प्रवाह को सुनिष्चित किया जा सके। आयुक्त सचिव एके साहु ने बैठक को सूचित किया कि जम्मू व कष्मीर जल संसाधन (विनियमन एवं प्रबंधन) अधिनियम, 2010 के तहत नदियों को बाढ क्षेत्र घोशित करना अनिवार्य है तथा कहा कि बाढ प्रबंधन जम्मू व कष्मीर में बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योकि यह स्थान बाढ़ प्रवण है।