Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाबी भाषा को और अधिक विकसित करने के लिए सूबे के विद्यालय,महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय आगे आए : तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा

जीएनडीयू में पंजाबी भाषा,साहित्य एवं संस्कृति : वर्तमान संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Feb 2020

Last updated on: Feb 17, 2020, 00:00 IST

सोमवार पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाबी भाषा को विकसित करने के लिए सूबे के विद्यालयों,महाविद्यालयों एवं  विश्वविद्यालयों को आगे आना चाहिए एवं पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ।। वे अमृतसर स्थित  गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय के श्री गुरु ग्रन्थ साहिब भवन सभागार में  पंजाबी भाषा,साहित्य एवं संस्कृति:वर्तमान संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं  सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा वर्तमान समय मे विश्व में करीब 12 करोड़ लोग पंजाबी भाषा बोलते है जिसमें से 3 करोड़ लोग भारत में पंजाबी बोलते है  एवं  इस तरह की संगोष्ठीयों का उद्देश्य पंजाबी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पंजाबी बोलने और सीखने के लिए प्रोत्साहित हो।वहीं इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि  पहुँचे जीएनडीयू के पूर्व  उप-कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. पी सिंह  ने कहा भारत के पंजाबियों को अपनी भाषा से प्रेम करना चाहिए एवं राज्य सरकार को भी विद्यालय स्तर पर पंजाबी विषय को अनिवार्य कर देना चाहिए । उन्होंने कहा हमें बच्चों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए एवं हमें पंजाबी भाषा को रोजगार दिलाने वाली भाषा के रूप में विकसित करना होगा ।

संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता पहुँचे डॉ. जसविंदर सिंह ने पंजाबी भाषा के अलग-2 पड़ावो की विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने पंजाब के सरकारी दफ्तरों में पंजाबी भाषा के प्रयोग को अनिवार्य करने पर पंजाब सरकार की सरहाना की । उन्होंने कहा भारत एक बहु-भाषाओं एवं संस्कृतियों का देश है ऐसे में किसी एक भाषा का होना कठिन है ।वहीं इस संगोष्ठी में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय पधारे सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रोफेसर जसपाल सिंह संधू ने किया । इस मौके पर शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर एस.एस बहल  ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया ।आपको बता दे इस मौके पर पंजाबी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.करनैल सिंह , डॉ. गुरबख्श सिंह फ्रैंक, डॉ. मनमोहन , डॉ. रावेल सिंह, डॉ. जोगिंदर सिंह कैरों,प्रोफेसर किरपाल कज़क,बलबीर सिंह मधोपुरी,मनमोहन बावा,बचींत कौर,सुरिंदर नीर सहित कुल 11 साहित्यकारों को पंजाबी भाषा के विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के.एस. कहलोन,डॉ. मनमोहन सिंह ,डॉ.दरिया सिंग सहित अन्य गणमान्य लोग एवं विश्वविद्यालय विद्यार्थी मौजूद रहे ।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Guru Nanak Dev University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD