Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

केंद्रीय मंत्री राओसाहिब पाटिल दानवे ने एफ.सी.आई. की साईलोज़ का किया दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 17 Feb 2020

उपभोक्ता मामले, भोजन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केंद्रीय मंत्री राओसाहिब पाटिल दानवे ने आज मोगा के गाँव डगरू में स्थापित भारत की सबसे बड़ी साईलोज़, जहाँ गेहूँ आधुनिक तकनीक के साथ बड़ी मात्रा में स्टोर, साफ़-सफ़ाई और बाँटी जाती है, का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ जनरल मैनेजर फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया पंजाब अरशदीप सिंह थिंद भी मौजूद थे।जि़क्रयोग्य है कि अदानी एग्री मैजिस्टक लिमिटेड द्वारा स्थापित की गई यह साईलोज़ जिसका भंडारण सामथ्र्य 2 लाख मीट्रिक टन है। इससे एफ.सी.आई. के साथ खरीद और वितरण का एगरीमैंट किया हुआ है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री सुभाष चंद्र, डिवीजऩल मैनेजर एफ.सी.आई. विवेक पुडार, अदानी ग्रुप के उप प्रधान पुनीत मेहंदी भी उपस्थित थे।इस मौके पर मेहंदी रत्ता ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए बताया कि इस प्रणाली में आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की जाती है जिससे किसानों को मंडियों में जाने की ज़रूरत नहीं होती और किसान अपने गेहूँ को सीधे तौर पर यहाँ बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली में नाम मात्र लेबर इस्तेमाल की जाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली में आधुनिक मशीनों के साथ ही गेहूँ सीधी ट्रॉलियों में से ही उठाई जाती है और उसकी उसकी सैम्पलिंग होती है और फ़सल की क्वालिटी चैक भी मशीनों के द्वारा ही होती है। 

उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न राज्यों में स्पैशली डिज़ाइनड 7 ट्रेनों के डिब्बे (टॉप लोडिंग एंड बॉटम डिस्चार्ज वैगनज़) के द्वारा गेहूँ की सप्लाई होती है। उन्होंने कहा कि गेहूँ की पैकिंग तभी होती है जब इसकी सप्लाई होनी होती है।मेहंदी रत्ता ने और जानकारी देते हुए बताया कि इस तकनीक में किसान मुख्य लाभपात्री है क्योंकि इससे उसे मंडियों में नहीं जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि इससे किसान का मंडियों में जाने, फ़सल की ढुलाई का ख़र्च, और समय भी बचता है। उन्होंने बताया कि इन सभी लाभों के साथ-साथ 72 घंटों के अंदर-अंदर किसान को फ़सल की कीमत सरकारी रेटों के अनुसार मिल जाती है।उन्होंने कहा कि इस आधुनिक तकनीक से सरकार का भी फ़ायदा होता है क्योंकि इसमें स्टोर या भंडारण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बोरियाँ आदि नहीं इस्तेमाल की जाती और ट्रांसपोर्ट के पैसों की भी बचत होती है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इस तकनीक से गेहूँ के न्यूट्रीशनल गुण भी मेन्टेन रहते हैं, चाहे कितनी देर तक स्टोर रहे।इस दौरान उपभोक्ता मामले, भोजन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केंद्रीय मंत्री राओसाहिब पाटिल दानवे ने इस प्लांट का दौरा करके इसका निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की जोकि 2007 से चल रहा है।इस मौके पर अन्यों के अलावा टर्मिनल मैनेजर साईलोज़ अमनदीप सिंह सोनी, ए.जी.एम. क्वालिटी चैक मुकेश मीना, मैनेजर एफ.सी.आई संदीप राही आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Raosaheb D Patil Danve

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD