Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

दानवे रावसाहेब दादाराव ने मंजाकोट में जनपहुंच कार्यक्रम आयोजित किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

राजौरी , 22 Jan 2020

Last updated on: Jan 22, 2020, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंचने की प्रधानमंत्री की पहल के तहत, उपभोक्ता मामलों और सार्वजनिक वितरण मंत्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने आज राजौरी जिले के मंजाकोट ब्लॉक में एक जनपहुंच कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले पीके पोले, जिला विकास आयुक्त मोहम्मद नजीर शेख, निदेशक खाद्य और उपभोक्ता मामले जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास के अलावा नागरिक प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।शिविर में बीडीसी अध्यक्षों, सरपंचों, पंचों, प्रमुख नागरिकों, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं सहित बड़ी जन भागीदारी देखी गई।ब्लॉक मंजाकोट और पंग्रेन के बीडीसी चेयरपर्सन और सरपंचों ने मंत्री से उनके क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को हल करने की मांग की।दानवे ने इन जनपहुंच कार्यक्रमों को आयोजित करने के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पहल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जनता और सरकार के बीच की दूरी को कम करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। इस प्रयास का उद्देश्य जनता की जरूरतों का पता लगाना है ताकि प्रभावी विकास के लिए योजनाएं बनाई जा सकें।उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के समुचित विकास को सुनिश्चित करने के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सुविधा के लिए सरकार ने अगले दो वर्षों में यूटी में गैस लाइन कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने भारत दर्शन योजना के बारे में जनता को बताया जिसमें उन्हें यूटी से बाहर निकलने और देश के अन्य क्षेत्रों में जाने का मौका मिलता है।दानवे ने कहा कि सरकार ने केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए 186 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली आपूर्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि गोलाबारी से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एलओसी क्षेत्रों में बंकरों का निर्माण किया जा रहा है।मंत्री ने 1.94 करोड़ रु. की लागत से निर्मित तसयाला पंग्रेन में 40 मीटर स्पैन सिंगल लेन मोटरेबल ब्रिज का भी उद्घाटन किया।डीडीसी राजौरी ने पीएचई, पीडब्ल्यूडी, पीडीडी, सीएपीडी, आरडीडी, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य, पर्यटन और संबद्ध विभागों जैसे विभिन्न विभागों द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों के बारे में मंत्री को सूचित किया।बाद में, 1500 व्यक्तियों सहित 20 प्रतिनिधिमंडलों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को अपने मुद्दों और चिंताओं से अवगत कराया।बीडीसी अध्यक्ष मंजाकोट शमशेर बेगम के नेतृत्व में सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के बारे में विभिन्न मांगें उठाईं। बीडीसी अध्यक्ष पेंग्रेन मियां मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी सड़कों की मरम्मत, खराब पानी के पाइप को बदलने, बिजली के खंभे की कमी आदि जैसी मांगों को भी उठाया।सरपंच पंचायत मंजाकोट समीर खान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात की और पहाड़ी भाशी लोगों को एसटी का दर्जा देने की मांग की।

 

Tags: Raosaheb D Patil Danve

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD