Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

‘एक देश-एक राशन कार्ड’ योजना जल्द ही लागू होगी-केंद्रीय राज्य मंत्री

देश भर में लगाए जाएंगे 700 लाख मीट्रिक टन सामथ्र्य के सायलो, गेहूँ की खरीद के लिए की पंजाब के अधिकारियों के साथ मीटिंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Feb 2020

Last updated on: Feb 17, 2020, 00:00 IST

‘केंद्र सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार करने जा रही है, जिसके लिए ‘एक देश-एक राशन कार्ड’ योजना को जल्द ही लागू किया जायेगा। इससे कोई भी नागरिक देश भर में से किसी भी राशन डीपू से अपने हिस्से का अनाज ले सकेगा। उक्त शब्दों का प्रगटावा केंद्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली श्री राओ साहिब पटेल दनवी ने अमृतसर में प्रैस के साथ बातचीत करते हुए किया। स्थानीय होटल में गेहूँ की खरीद सम्बन्धी फूड सप्लाई, मार्कफैड, पनसप, वेयर हाऊस आदि के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के लिए पहुँचे श्री राओ ने बताया कि उक्त योजना को लागू करने के लिए देश भर में 12 कलटर बनाए जा चुके हैं और आने वाले कुछ दिनों में इस पर काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा यह कार्ड बनने से देश भर में प्रवास करते समय किसी को भी नये राशन कार्ड की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वह कार्ड हर जगह चलेगा।गेहूँ की खरीद संबंधी बोलते हुए श्री राओ ने बताया कि देश भर में 332 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जाती है, जिसमें से लगभग 129 लाख मीट्रिक टन गेहूँ पंजाब से होता है। इसी तरह 416 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल देश भर में से खरीदा जाता है, जिसमें से 113 लाख मीट्रिक टन पंजाब का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस समय पर गेहूँ की खरीद चालू होने वाली है और हम गेहूँ की खरीद और भंडारण संबंधी पंजाब के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया है। 

उन्होंने बताया कि देश भर में गेहूँ के भंडारण के लिए 100 लाख मीट्रिक टन के सायलो बन रह हैं और हमारा लक्ष्य 700 लाख मीट्रिक टन के सायलो बनाने का है। उन्होंने कहा कि इस समय पर पंजाब में 33.5 लाख मीट्रिक टन गेहूँ भंडारण करने के लिए 92 स्थानों का चयन किया गया है और इन पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब में 31 जनवरी तक 96 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का भंडार था, जिसको महाराष्ट्र में भेजा जा रहा है, जिससे नई खरीद तक भंडार खाली किये जा सकें। उन्होंने कहा कि देश के पास अनाज की कोई समस्या नहीं है, बल्कि ज़रूरत की अपेक्षा डेढ़ गुणा अधिक अनाज भंडार मौजूद हैं। श्री राओ ने बताया कि सरकार देश भर में करीब 79 करोड़ लोगों को 2 रुपए किलो गेहूँ और 3 रुपए किलो चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा दे रही है और हरेक राज्य के पास इसका अतिरिक्त स्टॉक दिया जाता है। इस मौके पर फूड सप्लाई कोर्पोरेशन के जनरल मैनेजर श्री अरशदीप सिंह थिंद ने पंजाब की मौजूदा स्थिति संबंधी बताकर गेहूँ के भंडार जल्द खाली करवाने की अपील की जिससे नई गेहूँ की खरीद की जा सके। डायरैक्टर खाद्य सप्लाई श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने पंजाब में सार्वजनिक वितरण प्रणाली संबंधी विस्तार में बताया। अन्यों के अलावा इस मौके पर पनसप के एम.डी. श्री रामवीर सिंह, वेयरहाऊस के ए.एम.डी. श्री जशनजीत सिंह, ए.एम.डी. मार्कफैड श्री राहुल गुप्ता, एफ.सी.आई. के क्षेत्रीय मैनेजर श्री राहुल चंदन, डी.एफ.एस.सी. लखविन्दर सिंह, डी.एफ.एस.सी. जसजीत कौर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। होटल में भाजपा के संसद मैंबर श्री श्वेत मलिक भी श्री राओ साहिब पटेल दनवी को मिले और अमृतसर पहुँचने पर स्वागत किया।

 

Tags: Raosaheb D Patil Danve

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD