Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब जल सप्लाई सिवरेज बोर्ड राज्य में बड़े प्रोजैक्ट 1 वर्ष के अंदर मुकम्मल करेगा ; ब्रह्म मोहिंद्रा

पंजाब सरकार द्वारा बटाला और पठानकोट में जल सप्लाई और सिवरेज बुनियादी ढांचे के लिए 115 करोड़ रुपए के टैंडर मंजूर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2020

Last updated on: Feb 14, 2020, 00:00 IST

पंजाब की शहरी स्थानीय इकाईयाँ (यू.एल.बी.) में बड़े सुधार किये जाएंगे क्योंकि स्थानीय निकाय विभाग ने आज इन शहरों में जल सप्लाई और सिवरेज के कामों के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए टैंडर स्वीकृत किये हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने एक प्रैस बयान में कहा कि बटाला में 70.86 करोड़ रुपए की लागत से तकरीबन 175 किलोमीटर सिवरेज नैटवर्क और 23 किलोमीटर वाटर सप्लाई पाईप लाईन और पठानकोट में 43.61 करोड़ रुपए की लागत से 147 किलोमीटर सिवरेज नैटवर्क और 91 किलोमीटर वाटर सप्लाई पाईप लाईन डालने के काम तुरंत शुरू किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन इलाकों के नागरिकों को पाईप वाले पानी की सप्लाई और गंदे पानी का सुरक्षित निपटारा मिलेगा।स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि राज्य के मुख्य शहरों में जल सप्लाई और सिवरेज जैसी प्राथमिक सहूलतें मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार केंद्रीय स्पांसर अटल मिशन फॉर रीजुवीनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉरमेशन (अमरुत) स्कीम लागू कर रही है। केंद्र सरकार अमरुत स्कीम के अधीन पंजाब के 16 शहरों में जल सप्लाई, सिवरेज और ड्रेनेज से सम्बन्धित बुनियादी ढांचा सहूलतें प्रदान करने में सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन प्रोजेक्टों, जो 18 महीनों में मुकम्मल होंगे, की कुल लागत का 50 फीसदी वहन करेगी।श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने आगे बताया कि पठानकोट में 67557 और बटाला में 149678 अन्य लोगों को इन कामों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गंदे पानी के निपटारे के लिए प्रोजैक्ट भी जल्द शुरू किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि बटाला और पठानकोट शहरों के लिए ट्यूबवैलों, ओ.एच.एस.आरज़ और सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के साथ-साथ पठानकोट शहर के बाकी इलाकों में जल सप्लाई और सिवरेज नैटवर्क सम्बन्धी टैंडर प्रक्रिया अधीन हैं। बटाला शहर के लिए 44.35 करोड़ रुपए और पठानकोट के लिए 42.63 करोड़ रुपए की लागत वाले कामों के टैंडर प्रक्रिया अधीन हैं।स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि बटाला और पठानकोट में जल सप्लाई और सिवरेज योजना के विकास के लिए कुल 201.45 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब म्युंसिपल इंफ्रास्टरक्कचर डिवैल्पमैंट कंपनी (पी.एम.आई.डी.सी.) अबोहर, अमृतसर, बरनाला, बटाला, बठिंडा, फिऱोज़पुर, होशियारपुर, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, मलेरकोटला, मोगा, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, पठानकोट और एस.ए.एस. नगर समेत 16 शहरों के लिए अमरुत प्रोग्राम को लागू करने के लिए पंजाब राज्य के लिए एक नोडल एजेंसी है।श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने आगे कहा कि अमरुत योजना के अधीन प्रोजेक्टों की कुल लागत 2766.63 करोड़ रुपए है, जिसमें भारत सरकार का हिस्सा 1204.47 करोड़ रुपए और पंजाब सरकार का हिस्सा 1562.03 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई और सिवरेज ढांचे के विकास सम्बन्धी काम 16 शहरों में से 14 शहरों में पहले ही जारी हैं।  

 

Tags: Brahm Mohindra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD