Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रह्म महिंद्रा द्वारा लोक संपर्क आधिकारियों को उनकी रचनात्मक रचनाएं प्रकाशित करवाने की अपील

स्वर्गीय अशोक बांसल के काव्य-संग्रह को विमोचन करने के मौके पत्रकारिता से जुड़े पेशेवरों के लेखन कौशल की भी की सराहना

Brahm Mohindra, Yaadon Ka Sarmaya, Ashok Bansal, Priyanka, Ankita, Yogsrishta Bansal, Dr. Uma Sharma, Dr. Senu Duggal, Gurinder Singh Sodhi, Dr. Opinder Singh Lamba, Dr. Ajit Kànwal Singh, Randeep Singh Ahluwalia, Shikha Nehra, Rajesh Kumari,Karan Mehta, Kultar Mianpuri, Dr. Megha Singh Shergill, Sadhu Singh Brar, Prem Vij
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2021

Last updated on: Aug 18, 2021, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने लोक संपर्क से जुड़े पेशेवरों को अपनी-अपनी साहित्यक रचनाओं को कविता, गद्य-शैली और कहानियों के रूप में प्रकाशित करवाने की अपील की जिससे उनकी रचनात्मक रचनाओं को पाठकों और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत के तौर पर संभाला जा सके।बीती शाम यहां पंजाब भवन में पूर्व डिप्टी डायरैक्टर स्वर्गीय अशोक बांसल के 72वें जन्मदिन के मौके पर उनके द्वारा लिखी हिंदी पुस्तक ‘यादों का सरमाया’ को विमोचन करते हुये श्री महिंद्रा ने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र से सम्बन्धित पेशेवरों के पास ज़मीनी स्तर पर लोगों के साथ संबंध बनाने का अच्छा तजुर्बा और महारत होती है, इसके इलावा वह अक्सर ज़िंदगी की तलख़ सच्चाइयों और वास्तविक स्थितियों के साथ नज़दीकी से रूबरू होते रहते हैं, जिनको कविताओं या किस्सों के रूप में स्पष्ट तौर पर प्रकट किया जा सकता है।अशोक बांसल की पत्नी श्रीमती योगसृष्टा बांसल को उनकी बेटियाँ प्रियंका और अंकिता के साथ अपने पति की कवितायों के संग्रह को पुस्तक के रुप में प्रकाशित करने की इस विलक्षण पहलकदमी के लिए बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि अशोक बांसल को उनके जज़बातों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और लोक संपर्क विभाग में तीन दशकों के लंबे कार्यकाल के दौरान जीवन भर के तजुर्बो के लिए हमेशा याद रखा जायेगा। 

उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि ऐसी साहित्यक गतिविधियां दूसरों को भी उनके सेवा-काल के दौरान ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगी।मंत्री ने राज्य सरकार की नीतियों और प्रोग्रामों को लोगों तक पहुंचाने के लिए लोक संपर्क विभाग के शानदार योगदान की सराहना की और विभिन्न साहित्यक कामों में सहृदय योगदान देने के लिए भी विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई।इस दौरान अशोक बांसल के तजुर्बेकार सहकर्मियों और कुछ अन्य अधिकारियों, जो अभी भी विभाग में सेवा निभा रहे हैं, ने उनके साथ गुजारे सुनहरी पलों को ‘प्यारी यादों’ के तौर पर साझा किया।बाद में उनकी बेटी अंकिता ने परिवार की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया और पूर्व डिप्टी डायरैक्टर डा. उमा शर्मा ने समागम की कार्यवाही का संचालन किया।समारोह में लोक संपर्क विभाग के अतिरिक्त सचिव डा. सेनू दुग्गल, मुख्यमंत्री के उप-प्रमुख सचिव गुरिन्दर सिंह सोढी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त डायरैक्टर (प्रैस) डा. उपिन्दर सिंह लांबा, डा. अजीत कंवल सिंह, रणदीप सिंह आहलूवालीया (दोनों ज्वाइंट डायरैक्टर), राज्यपाल के डिप्टी डायरैक्टर (लोक संपर्क) शिखा नेहरा, स्थानीय निकाय मंत्री की सचिव राजेश कुमारी, लोक संपर्क अधिकारी करन मेहता और कुलतार मियांपुरी शामिल थे। इस समागम में पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टरों डा. मेघा सिंह शेरगिल्ल और साधु सिंह बराड़ के इलावा पूर्व ए.पी.आर.ओ. प्रेम विज, पंजाब यूनिवर्सिटी के लोक संपर्क विभाग के पूर्व डायरैक्टर संजीव तिवारी और 6वें वित्त आयोग के चेयरमैन के ओएसडी सुनील जंड भी मौजूद थे।  

 

Tags: Brahm Mohindra , Yaadon Ka Sarmaya , Ashok Bansal , Priyanka , Ankita , Yogsrishta Bansal , Dr. Uma Sharma , Dr. Senu Duggal , Gurinder Singh Sodhi , Dr. Opinder Singh Lamba , Dr. Ajit Kànwal Singh , Randeep Singh Ahluwalia , Shikha Nehra , Rajesh Kumari , Karan Mehta , Kultar Mianpuri , Dr. Megha Singh Shergill , Sadhu Singh Brar , Prem Vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD